इंदौर : सीएम शिवराज के कोरोना संक्रमित पाए जाने से सियासी हलकों में हड़कम्प मच गया है। कैबिनेट के सदस्यों और नौकरशाही के उन शीर्ष अधिकारियों को भी संक्रमण की चिंता सताने लगी है जो लगातार सीएम शिवराज के संपर्क में रहे हैं। हाल ही में सीएम से मिले लोगों ने तो खुद को क्वारनटाइन करना भी शुरू कर दिया है। इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 की विधायक मालिनी गौड़ कुछ दिनों पहले ही सीएम शिवराज से मिली थीं, उन्होंने एहतियात के बतौर खुद को होम क्वारनटाइन कर लिया है, हालांकि फिलहाल उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। कई अन्य नेता भी स्वयं को होम आइसोलेट करने की तैयारी में हैं।
अच्छी बात ये है कि सीएम शिवराज भले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए हों पर उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। चिरायु अस्पताल में की गई उनकी अन्य सभी टेस्ट रिपोर्ट नार्मल आई हैं। अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन में भी उनकी सेहत सामान्य बताई गई है।
Related Posts
- July 7, 2023 आम लोगों के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रहा डॉक विभाग
सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र, दुर्घटना बीमा, मोबाइल पार्सल बुकिंग […]
- January 12, 2023 इन्वेस्टर्स समिट में मिले 15 लाख 42 हजार 500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव – मुख्यमंत्री चौहान
उद्योग शुरू करने के बाद तीन साल तक कोई अनुमति जरूरी नहीं।
प्लग एंड प्ले की सुविधा […]
- December 14, 2020 संभागायुक्त ने जिला कलेक्टरों से अस्पतालों में पॉवर बैकअप इंतजामों की तलब की रिपोर्ट
इंदौर : संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा ने इंदौर संभाग के सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए हैं […]
- January 9, 2023 अध्यात्म, संस्कृति, दया और मूल्यों की जन्मभूमि है भारत – गोखले
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद के तत्वावधान में प्रवासी भारतीय सम्मेलन में पधारे […]
- September 25, 2022 लता अलंकरण के लिए चयनित कलाकारों के नामों का ऐलान
2019 के लिए शैलेंद्र सिंह, 2020 के लिए आनंद मिलिंद और 2021 के लिए कुमार शानू होंगे […]
- December 4, 2021 पचमढ़ी रोड पर पेड़ से टकराई बेकाबू रफ्तार से दौड़ रही कार, इंदौर निवासी दो की मौत, 6 घायल
भोपाल : देर रात पचमढ़ी- मटकुली रोड पर तेज रफ्तार स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से […]
- June 4, 2020 कोरोना से मौतों का थम नहीं रहा सिलसिला, 4 और मरीजों ने गंवाई जान इंदौर : कोरोना संक्रमण के फैलाव पर जिले में काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सका है पर […]