अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल के भारत पहुंचने पर युवा मोर्चा ने जताई खुशी, सांकेतिक राफेल का किया पूजन..!

  
Last Updated:  July 30, 2020 " 03:36 am"

इंदौर : राफेल लड़ाकू विमान से भारतीय वायुसेना की युद्ध करने की क्षमता और मजबूत होगी। निर्विवाद ट्रेक रिकार्ड वाले राफेल विमानों को दुनिया के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है।बुधवार को 5 राफेल लडाकू विमान फ्रांस से भारत पहुंचे है। इन लडाकू विमानों के हमारे पास पहुंचने से दुश्मन देशों को हमारी वायुसेना की शक्ति का अंदाजा भी लग गया होगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी मनस्वी पाटीदार, रोहित चौधरी और मयूरेश पिंगले ने ये बात कही। उन्होंने बताया कि मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इन विमानों के भारत पहुंचने पर खुशी मनाते हुए सांकेतिक राफेल विमान की पूजा की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथसिंह का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि हमारे वीर सैनिकों के लिये इसी तरह आगे भी दुश्मनों से युद्ध करने के लिये आधुनिक सुविधाएं मिलती रहेंगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनोद खण्डेलवाल, सौगात मिश्रा, धीरज ठाकुर, सन्नी टूटेजा, ऋषिसिंह खनूजा, गौरव परिहार, राहुल राणे, राहुल वाधवानी, जय राजदेव, पंकज फतेहचंदानी, अर्जुन सोलंकी सहित अन्य युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *