नगर निगम चुनाव के मद्देनजर सम्पन्न हुई वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया। आधे वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित

  
Last Updated:  July 31, 2020 " 05:28 pm"

इंदौर : नगर निगम के चुनाव का शंखनाद शुक्रवार को वार्ड आरक्षण के साथ हो गया। पिछली निगम परिषद के गठन के पहले 85 वार्डों का जो परिसीमन किया गया था। उसी परिसीमन को आधार बनाकर आगामी निगम चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया खंडवा रोड स्थित यूनिवर्सिटी सभागार में सम्पन्न कराई गई। कांग्रेसी नेताओं ने पुराने परिसीमन के आधार पर वार्ड आरक्षण का विरोध किया पर उनके विरोध को दरकिनार कर दिया गया।

लॉटरी सिस्टम से की गई आरक्षण प्रक्रिया।

इंदौर नगर निगम के 85 वार्डों में चार केटेगरी एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के लिए वार्ड आरक्षण किया गया। अनुसूचित जनजाति के लिए 3 वार्ड आरक्षित किए गए। अनुसूचित जाति के लिए 13 और ओबीसी के लिए 21वार्डों का आरक्षण किया गया। चिट्ठियां डालकर आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई।

महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए 50 फीसदी वार्ड।

राज्य शासन द्वारा बनाए गए नियम के अनुसार 85 वार्डों में से 50 फीसदी अर्थात 42 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। इनमें अनुसूचित जनजाति के 2, अनुसूचित जाति के 7, पिछड़ा वर्ग के 11 और 22 वार्ड सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए।

वार्ड आरक्षण के बाद बनीं स्थिति इसप्रकार है।

*अजजा महिला*

79 और 77

*अजजा पुरुष*

75

*अजा महिला*

61, 46, 45, 59, 80, 76, 30

*अजा पुरुष*

26, 24, 35, 36, 47, 54

*ओबीसी महिला*
3, 8, 34, 20, 41, 67, 6, 43, 16, 12, 7

*ओबीसी पुरुष*

17, 63, 11, 32, 14, 53, 9, 58, 78, 2

*सामान्य महिला वार्ड*

69, 62, 15, 38, 42, 33, 74, 39, 4, 73, 25, 70, 5, 44, 23, 55, 60, 52, 71, 48, 28, 84

*सामान्य पुरुष वार्ड*

37, 80, 82, 81, 68, 64, 57, 56, 51, 50, 27, 22, 10, 1, 31, 83, 66, 49, 40, 65, 29, 85, 13, 21, 19, 72

वार्ड आरक्षण प्रकिया के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। एहतियात के बतौर यूनिवर्सिटी सभागार के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *