सौ के पार रही संक्रमितों की संख्या, पेंडिंग मामले एक हजार के पार…!

  
Last Updated:  August 1, 2020 " 07:32 am"

इंदौर : जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सैम्पलिंग की तादाद तो बढा दी है लेकिन उसके अनुपात में टेस्टिंग क्षमता नहीं बढ़ाई है।नतीजे में पेंडिंग सैम्पल्स की संख्या फिर बढ़ने लगी है। अकेले शुक्रवार को ही 737 सैम्पल पेंडिंग रह गए। गुरुवार को 307 सैम्पल पेंडिंग थे। याने दो दिनों में ही 1044 सैम्पल पेंडिंग हो गए हैं। शुक्रवार को भी संक्रमित मामलों की संख्या सौ के पार रही।

120 नए संक्रमित पाए गए।

शुक्रवार 31 जुलाई को 2634 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। 1897 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें 1763 निगेटिव पाए गए जबकि 120 पॉजिटिव मिले। 6 रिपीट पॉजिटिव निकले और 8 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए। याने टेस्टिंग के साढ़े छह फीसदी से ज्यादा संक्रमित पाए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 138076 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें 7448 संक्रमित पाए गए।

1 और मरीज की मौत…

शुक्रवार को कोरोना संक्रमित एक और मरीज की मौत हो गई।इसे मिलाकर अब तक कुल 312 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। मृत्यु दर की बात की जाए तो वह 4 फीसदी से ऊपर बनीं हुई है।

2 हजार के ऊपर पहुंची भर्ती मरीजों की संख्या।

शुक्रवार को मिले नए संक्रमितों के साथ कोविड अस्पतालों में भर्ती कोरोना के मरीजों की तादाद 2060 तक पहुंच गई है जो बढ़ते खतरे का संकेत है। शुक्रवार को 40 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए। इसके साथ कुल 5076 मरीज अब तक कोरोना संक्रमण से उबर कर ठीक हो चुके हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *