सीएम शिवराज सहित कई हस्तियों ने राहत इंदौरी के निधन पर जताया शोक

Last Updated:  August 11, 2020 " 06:16 pm"

इंदौर : देश भर में अपनी शायरी से लोगों का दिल जीतने वाले मशहूर शायर राहत इंदौरी के इंतकाल से उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। राहत इंदौरी के मुरीदों में सियासत और बॉलीवुड की कई हस्तियों का भी शुमार था।

सीएम शिवराज ने जताया शोक।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी शायरी से लाखों, करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मशहूर शायर, हर दिल अज़ीज राहत इंदौरी का निधन मध्यप्रदेश और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिजनों तथा चाहने वालों को इस अपार दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

बेजोड़ शायर थे राहत इंदौरी..

पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी ख्यात शायर राहत इंदौरी के निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रदेश ही नहीं देश की शान राहत इंदौरी साहब के दुःखद निधन का समाचार सुन मैं स्तब्ध हूँ।
आज सुबह ही उनके अस्वस्थ होने का समाचार मिला , हम सभी ने दुआ की, कि वे जल्द स्वस्थ हो लेकिन वो हमें यूँ अचानक , असमय छोड़ जाएँगे , यह विश्वास नहीं हो रहा है।
सामाजिक सद्भाव के वे हमेशा पक्षधर रहे , उन्होंने अपनी बेजोड़ शायरी से इंदौर शहर का नाम देश भर में रोशन किया।
अद्भुत कला के व्यक्तित्व राहत इंदौरी साहब के निधन पर मै अपनी ओर से उनके परिवार के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनो को व उनके लाखों प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

शहर काँग्रेस ने गहरा शोक व्यक्त किया।

शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने ख्यात शायर राहत इंदौरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि राहत साहब के निधन से इंदौर एवं सम्पूर्ण देश के लिए एक ऐसी क्षति हुई है,जो भरी नहीं जा सकती।
इंदौर शहर काँग्रेस कमेटी ने उनके परिवार को इस सदमे को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बीजेपी नेता गोविंद मालू ने इसतरह अर्पित किए श्रद्धासुमन….

“शाम हुई मै बह निकला कुछ,
यादों की पुरवाई में,
जैसे नग़मा डूब गया हो,
साज़ों की गहराई में,
जाने मुझको क्या सूझी है,
शब्दों की अंगनाई में,
मीर की गजलें ढूंढ रहा हूं तुलसी की चौपाई में।”

आपका यूँ चला जाना नागवार गुज़रा।
ॐ शान्ति।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *