इंदौर : पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने इन्दौर में लगातार हो रही बारिश पर चिन्ता जाहिर की है। सुश्री ठाकुर ने कहा कि अच्छी बारिश से हमारे जल स्त्रोत भर गए ये अच्छी बात है, वहीं निचली बस्तियों में जलजमाव होना चिंताजनक है।उन्होंने कहा कि प्रशासन और निगम के अधिकारियों से चर्चा कर जल भराव वाले क्षेत्रों में समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। सुश्री ठाकुर ने कहा की हर पीड़ित की मदद के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
खतरे वाले पर्यटन स्थलों पर न जाएं।
सुश्री ठाकुर ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे पर्यटन स्थलों पर ना जाए अथवा सावधानी रखे जहाँ बाढ़ का खतरा हो। पुलिस प्रशासन भी लगातार ऐसे स्थलों पर निगरानी रखें।
महू में हालात पर नजर रखने के दिए निर्देश।
मंत्री उषा ठाकुर ने भोपाल से महू विधानसभा में अतिवृष्टि से बने हालात को लेकर भी कलेक्टर व अन्य अधिकारियों से फोन पर चर्चा की। वहीं विधानसभा के मण्डल अध्यक्षों से चर्चा कर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति में तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने और ऐसे इलाकों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए, जिससे किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हो सके।
Related Posts
- March 1, 2022 तेजाजी नगर पुलिस की गिरफ्त में आया वाहन चोर, 4 दुपहिया वाहन बरामद
इंदौर : शैक्षणिक संस्थान से गाडी चुराने वाले बदमाश को तेजाजीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया […]
- November 19, 2022 भारतीय टीम के टी – 20 विश्वकप में खराब प्रदर्शन पर चयन समिति बर्खास्त
इंदौर : भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने से […]
- May 16, 2022 अपराधियों को नेस्तनाबूत करें, मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कानून- व्यवस्था और जन-कल्याण सबसे […]
- July 8, 2020 अब गुरुवार को बटेंगे विभाग, शाम को होगी कैबिनेट की बैठक.. भोपाल : मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के 2 जुलाई को हुए विस्तार के बाद […]
- December 25, 2022 जनजातीय नृत्य को समर्पित लोक उत्सव का धमाकेदार आगाज
लंबार्डी, भील भगोरिया डांगी एवं सगाई चांदला नृत्य पेश किए गए।
शिल्प बाजार हुआ […]
- October 10, 2017 स्पा और मसाज सेंटर के नाम पर चलता था देह व्यापार, छापे के बाद हुआ ये हाल इंदौर। क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू पलासिया क्षेत्र में एक डिज़ायर स्पा […]
- November 27, 2021 उज्जैन रोड पर चलती कार में लगी आग, जलकर हुई खाक, कोई हताहत नहीं
उज्जैन : उज्जैन इंदौर रोड पर राजोदा सिलोदा के बीच कार में भीषण आग लग गई। एकाएक लगी इस […]