महाकाल मन्दिर में प्रारम्भ हुआ उमा- सांझी महोत्सव

  
Last Updated:  September 14, 2020 " 04:24 am"

उज्जैन : घट स्थापना व उमा माता के पूजन के साथ महाकालेश्वर मंदिर में उमा- साँझी परम्परागत पूजा- अर्चना विधिवत प्रारम्भ हुई। प्रशासक सोजान सिंह रावत ने सपत्नीक घट- स्थापना की। उन्होंने उमा माताजी के साथ ही संजा शिला का पूजन स्वस्तिक बनाकर व पुष्प अर्पित कर किया। पूजन विधि शासकीय पुजारी घनश्याम गुरुजी ने सम्पन्न करवाई।
पाँच दिन चलने वाले महोत्सव में प्रतिदिन विभिन्न रंगोली, झाँकी आदि बनाई जाएगी। उमा सांझी उत्सव में पुरोहित गण, पुजारी आदि सामुहिक रूप से व उल्लास के साथ सभी कार्य स्वयं करते हैं।
रविवार को रंगोली में उमा महल की सुन्दर प्रतिकृति सत्तू गुरुजी ने बनाई। घनश्याम गुरुजी ने उमा माता की मनमोहक झाँकी व कैलाश गुरुजी ने नाव पर सवार जटाशंकर की प्रस्तुति दी। प्रकाश व रंग संयोजन मंदिर के इंजीनियर प्रेम सिंह का था।
प्रातः पूजन व उत्सव में मंदिर के आशीष गुरुजी, अशोक शर्मा, अध्यक्ष श्री पुरोहित समिति, सत्यनारायण जोशी, शैलू गुरुजी, लोकेन्द्र व्यास, सुभाष, संदीप एवं मुकेश शर्मा आदि सम्मिलित हुए। पूजन आदि में मंदिर अधिकारी आर सी गहलोत, प्रतीक द्विवेदी, उदेनिया, आरके तिवारी, मनीष पांचाल, महेंद्र काकड़े, शैलेन्द्र जैन, नवीन शर्मा आदि ने भी सम्मिलित होकर पुण्य लाभ लिया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *