पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना के साथ यज्ञ, जाप और फल वितरण के आयोजन

  
Last Updated:  September 17, 2020 " 12:02 pm"

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिवस पर गुरुवार सुबह मल्हारगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में हवन किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की उपस्थिति में सम्पन्न हुए इस वैदिक यज्ञ के दौरान पीएम मोदी के स्वस्थ्य, सुखी और सुदीर्घ जीवन की कामना की गई।आचार्य चंद्रमणि याग्निक ने वैदिक रीति रिवाज व मंत्रोच्चार से आम की छाल, घी, धूप, कपूर, तिल, जौ आदि सामग्री की आहुति देकर यज्ञ क्रिया को वैदिक परंपरा अनुसार सम्पन्न करवाया।
उपाध्यक्ष जयदीप जैन, कमल वाघेला, निरंजन सिंह चौहान, संतोष गौर, अश्विनी शुक्ला, चंदगीराम यादव, दीपक जैन, सुरेंद्र वाजपेयी, नीता शर्मा, गणपत कसेरा, रमाकांत गुप्ता, हरि अग्रवाल, संध्या यादव, विजय बिंजवा, राजेश चौहान, केदारनाथ योगी, बाबा यादव, मनोज काला, राहुल जैसवाल, नितिन कश्यप आदि कार्यकर्ताओ ने भी यज्ञ में आहुति दी।

महिला मोर्चे ने किया दवाई और फल का वितरण।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी महिला मोर्चा ने शहर की 70 से अधिक बस्तियों में दवाई और फलों का वितरण किया। पद्मा भोजे, श्रद्धा दुबे, सोनाली परमार, शालिनी शर्मा और मोर्चा की अन्य बहनों ने फल वितरण में भागीदारी निभाई।

महामृत्युंजय का किया जाप।

पीएम मोदीं के 70 वे जन्मदिवस पर उनकी दीर्घायु की कामना के साथ कनाड़िया रोड स्थित हनुमान मंदिर पर महामृत्युंजय का जाप किया गया। बीजेपी नेता शैलेन्द्र महाजन, पण्डित ब्रजमोहन शर्मा और उनके साथियों ने मंदिर में शिवलिंग पर पंचामृत का अभिषेक कर महामृत्युंजय का जाप किया। इस दौरान पीएम मोदी की दीर्घायु के साथ ही कोरोना महामारी से जल्द मुक्ति मिलने और चीन, पाक के नापाक मंसूबों के विफल होने की कामना की गई।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *