एकात्म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया गया नमन

  
Last Updated:  September 26, 2020 " 10:01 pm"

इंदौर : भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती पर बापट चौराहा स्थित प्रतिमा एवं भंवरकुंआ चौराहा के पास, दीनदयाल उपाध्याय उपवन में स्थापित प्रतिमा पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भंवरकुआ, दीनदयाल उपाध्याय उपवन स्थित प्रतिमा पर संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, मधु वर्मा, कमल वाघेला, जयदीप जैन, जयंत भिसे, प्रेमनारायण पटेल की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र क्रं. 1, 4 एवं राऊ के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। इसी के साथ बापट चौराहा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, गणेश गोयल, नानूराम कुमावत, सुमित मिश्रा, हरप्रीतसिंह बख्शी, डॉ.श्रद्धा दुबे, राजेंद्र राठौर, मुकेश मंगल, कमल वर्मा की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र क्रं. 2, 3 एवं 5 के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर पं. दीनदयाल उपाध्याय “अमर रहे” के नारे लगाकर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद का विचार भारतीय जनता पार्टी ने आत्मसात करते हुए गरीबों व पिछड़ों की सेवा करने में कोई कमीं नहीं रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीनदयालजी के विचार को ही अपने विचार मानकर गरीबों व पिछड़ों के उत्थान के लिये कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की। संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने कहा कि आखरी पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने कई योजनाएं चलाई जिससे उन्हें लाभ भी मिला। पं. दीनदयालजी उपाध्याय के एकात्मक मानववाद के विचार को दुनिया ने सराहा। भारतीय जनता पार्टी उन्हें कुशल संगठक व विचारक के रूप में हमेशा याद रखेगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रहे।
केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नितान्त सरल और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। राष्ट्र व समाज के प्रति जो उनकी सोच थी कि सारी सुविधाएं पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक जाना चाहिये। प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान उनके विचारों से सहमत होकर देश व प्रदेश के लिए कार्य कर रहे हैं ।विधायक रमेश मेंदोला व महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे।
माल्यार्पण करने वालों में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, महामंत्री मुकेश राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, देवकीनंदन तिवारी, युवराज दुबे, सुधीर देंड़गे, भारत पारेख, बलराम वर्मा, टीनू जैन, जवाहर मंगवानी, विजय मालानी , अश्विन शुक्ला, मुकेश अग्रवाल,हरि अग्रवाल, दिनेश शुक्ला, राजेश वर्मा, शैलेंद्र महाजन, कपिल शर्मा, ज्योति तोमर, कंचन गिदवानी, सरिता मंगवानी, मंजूर अहमद, विक्की मित्तल, वीरेन्द्र व्यास, मुन्नालाल यादव, वीरेंद्र परिहार, जीवन पंचोली, गंगाराम यादव, मनोज पाल,गगन यादव, पूजा पाटीदार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *