हाथरस कांड के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च, मामले की सीबीआई जांच की मांग की

  
Last Updated:  October 3, 2020 " 11:06 pm"

इंदौर : हाथरस में हुए वीभत्स और बलात्कार कांड और योगी सरकार की भूमिका के विरोध में राजेंद्र नगर स्थित डाॅ. राजेंद्र प्रसाद उद्यान में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में श्रद्धांजलि स्वरूप कैण्डल मार्च निकाला गया। इस दौरान दिवंगत युवती के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए समूचे घटनाक्रम की सीबीआई जांच की मांग की गई।
पूर्व विधायक अश्विन जोशी, शहर कांग्रेस प्रवक्ता भंवर शर्मा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अरविंद जोशी, इम्तियाज वेली, विकास जोशी, ब्लाक अध्यक्ष लोकेश भार्गव, रवींद्र पाठक, महिला कांग्रेस की मनीषा शिरोडकर, वर्षा जोशी, गायत्री तिवारी, अर्चना राठौर, निशा चतुर्वेदी एवं राजेंद्र नगर क्षेत्र के रहवासियों ने इस कैंडल मार्च में शामिल होकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और दिवंगत युवती के प्रति शोक संवेदना भी व्यक्त की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी एवं महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के साथ हुए दुव्र्यवहार की भी कड़ी निंदा की।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *