दीपावली के लिए निर्मित जैन पूजन पाने का विमोचन

  
Last Updated:  October 22, 2020 " 06:35 pm"

इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के सबसे बड़े संत आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के परम शिष्य राजस्थान के बिजोलिया में चातुर्मास कर रहे सुधासागरजी महाराज ने दीपावली पर्व के लिए पूजन हेतु जैन पूजन पाना का निर्माण कराया है। मुनिश्री द्वारा निर्मित इस पाने को इंदौर में दिगम्बर जैन समाज ने बनवाया है।
यह जानकारी देते हुए युवा प्रकोष्ठ के मार्गदर्शक राहुल सेठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार काला ने बताया कि पाने का विमोचन गुरुवार को महावीर दिगम्बर जैन मंदिर गुमाश्ता नगर में विराजित मुनि श्री निरापद सागर जी महाराज और मुनि श्री निरुपम सागर जी महाराज के सान्निध्य में हुआ। इस अवसर पर सभी माँगलिक क्रियाएं बाल ब्रह्मचारी सुनिल भैयाजी ने करायी। सादगी से हुए इस समारोह में समाज के महामंत्री संजय पाटोदी, मार्गदर्शक प्रदीप बड़जात्या, गुमाश्ता नगर समाज के अध्यक्ष प्रीतपाल टोंग्या, महामंत्री सुभाष सेठिया, समाजसेवी देवेंद्र पाटोदी बबलू, सामाजिक संसद पदाधिकारी मनोज अनामिका बाकलीवाल सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित थे। सभी का आभार समाज के अध्यक्ष भरत मोदी जी ने माना। अब शरद पूर्णिमा 31 अक्टूबर आचार्यश्री के अवतरण दिवस से सभी समाजजन को घर-घर दीपावली पूजन पाना पहुँचाया जाएगा।

जैन पूजन पाना की विशेषता

महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री मेघना सुयोग जैन ने बताया की मुनिश्री ने पूजन पाना में प्रमुख रूप से 64 ऋद्धियों के प्रतीक, सोलहकारण भावना, रत्नत्रय के प्रतीक चारों ग्रंथ, प्राकृत भाषा का ओम्, तीन लोक का चित्र, श्रीका पर्वत, 2 मंगल कलश, भगवान महावीर स्वामी, गौतम गणधर जी के चित्र के साथ सिद्ध शिला एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज और मुनि सुधा सागर जी महाराज का चित्र है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *