इंदौर : कोरोना संक्रमण का प्रकोप थमने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। 15 दिन से अधिक समय से लगभग प्रतिदिन 5 सौ प्लस नए कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में इलाज के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड की उपलब्धता भी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। रविवार को भी 5 सौ से ज्यादा नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के साथ ग्रोथ रेट 10 फीसदी के ऊपर चला गया।
509 नए मरीज मिले।
रविवार 6 दिसम्बर को 2581 सैम्पल लिए गए। 4823 सैम्पलों की जांच की गई। 4273 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 509 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज दिनांक तक की बात करें तो 543747 सैम्पल्स की जांच की गई है। 45960 संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से अभी तक करीब 88 फीसदी रिकवर हो गए हैं।
5 मरीजों की जिंदगी पर लगा विराम
कोरोना से होनेवाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 787 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
121 मरीजों ने कोरोना पर पाई विजय।
रविवार को 121 मरीज ऐसे थे, जिन्होंने कोरोना संक्रमण पर विजय पाकर घर की राह पकड़ी। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 39996 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में सफल रहे हैं। 5177 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
- August 1, 2023 युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस का सम्यक संकल्प अभियान
30 जुलाई से शुरू हुआ अभियान 2 सितंबर तक चलेगा।
सरकारी नौकरियों में रिटायरमेंट की आयु […]
- February 26, 2023 वीर सावरकर असल भारत रत्न हैं, वे किसी सम्मान के मोहताज नहीं – फडणवीस
बृहन महाराष्ट्र मंडल का राष्ट्रीय अधिवेशन एमरल्ड हाइट्स में प्रारंभ।
कानपुर आईआईटी […]
- March 25, 2022 बीजेपी नेता पुत्र के हत्यारे आरोपियों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, तीन आरोपी गिरफ्तार
महू: बुधवार 23 मार्च की रात ग्राम पिगडम्बर में बीजेपी नेता ऊदल सिंह चौहान के पुत्र […]
- October 9, 2021 गुरुग्राम में दो घंटे में हत्या की दो वारदातों से मची सनसनी, हत्यारे फरार
नई दिल्ली : दिल्ली- एनसीआर के तहत आने वाले गुरुग्राम शुक्रवार को गोलियों की आवाज से […]
- October 22, 2021 हैवानियत : चांटा मारने का बदला लेने के लिए काट दिया हाथ का पंजा, पीड़ित की हालत गंभीर
इंदौर : दो माह पहले देवगुराड़िया क्षेत्र में व्यापारी और एक शराबी के बीच विवाद होने पर […]
- November 11, 2019 रात 11बजे तक अनवरत चलता रहेगा सांई भण्डारा इंदौर : एबी रोड महू स्थित सांई शक्ति स्थल बिच्छूदास के बगीचे में शनिवार से प्रारंभ हुआ […]
- March 2, 2021 11 फीसदी ग्रोथ रेट के साथ पाए गए 134 नए संक्रमित
इंदौर : कोरोना संक्रमण में तेजी बनीं हुई है। सोमवार को भी ग्रोथ रेट 11 फीसदी रहा। […]