हम अपने अधिकारों के प्रति हों जागरूक- जोशी

  
Last Updated:  December 11, 2020 " 05:09 pm"

इंदौर : हमें अपने अधिकारों के प्रति चैतन्य और जागरुक रहने के साथ जानकार रहने की भी जरूरत है। कानून तो बहुत से हैं लेकिन हम उनसे अवगत नहीं हैं, इसीलिए हमारा शोषण और दोहन हो रहा है। केवल एक दिन मानव अधिकार दिवस मना लेने से यह शोषण नहीं रूकेगा, इसके लिए निरंतर जागरूक रहने की जरूरत है।
ये बात पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने कही। वे राजेंद्र नगर स्थित जवाहर सभागृह टंकी हॉल में मानवाधिकार संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में बोल रहे थे। पूर्व पार्षद बलराम वर्मा कार्यक्रम के विशेष अतिथि थे। अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय मिश्रा ने की। अतिथियों ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर सेवानिवृत्त सीएसपी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त आदित्य नारायण लिटोरिया, डॉ आशुतोष पाराशर, ब्राह्मण समाज के सेवाभावी विजय अड़ीचवाल, बस ऑपरेटर्स के हित में लड़ाई लड़ने वाले पं. गोविंद शर्मा, मोनिका शर्मा, शोभा प्रजापति, राजिक खान, भारतीय नौसेना के बद्री लाल पटेल, प्रवीण नीखरा, वार्ड 80 के दरोगा सुभाष अढ़वाल एवं स्वच्छता प्रहरी महिलाओं का शॉल- श्रीफल एवं मोती की माला भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनीषा शिरोडकर एवं गायत्री तिवारी ने किया। आभार राजदत्त शर्मा ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *