ऑनलाइन मनाया जाएगा कुंथुसागरजी महाराज का अमृत महोत्सव

  
Last Updated:  December 29, 2020 " 04:09 pm"

देश के सबसे बड़े संत गणाधिपति गणधराचार्य श्री 108 क़ुंथुसागरजी महाराज का 3 दिन दिवसीय 75 वाँ अमृत महोत्सव मनेगा

उपराष्ट्रपति और लोकसभा स्पीकर सहित अनेक बड़ी हस्ती आनलाइन ही विनायंजलि देंगे

इंदौर : दिगम्बर जैन परंपरा के सबसे बड़े संत गणाधिपति क़ुंथुसागरजी महाराज का 75 वाँ 3 दिवसीय अमृत महोत्सव 30 दिसम्बर से 1 जनवरी तक ऑनलाइन मनाया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए आचार्य श्री के शिष्य गुप्तीनंदी जी महाराज और मीडिया प्रमुख राहुल सेठी ने बताया कि महोत्सव के पहले दिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक दिगम्बर जैन समाज के इतिहास में पहली बार एक साथ 75 तीर्थ क्षेत्र, 75 मंदिर और 75 ग्रह चेत्यालय में विराजित मूलनायक भगवान का महामस्तकाभिषेक होगा। इसी दिन दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक गणधर आचार्य विधान होगा। इसमें 75 महिला मंडल, 75 नवयुवक और 75 बालिका मंडल शामिल होकर अर्घ्य अर्पित करेंगे। शाम को सांस्कृतिक आयोजन होगा। 31 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक विनायंजलि समारोह का आयोजन होगा। इसमें देश के उपराष्ट्रपति वेंकेया नायडू, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के साथ रविशंकर, बाबा रामदेव सहित देश की अनेक विभूतियाँ शामिल होंगी। शाम को प्रसिद्ध भजन सम्राट अनूप जलोटा की भजन संध्या होगी। इसके साथ ही धार्मिक कवि सम्मेलन भी होगा। अंतिम दिन 1 जनवरी को ऐसा पहली बार होगा की देश के सभी दिगम्बर जैन आचार्य, मुनिराज और आर्यिका माताजी के एक साथ दर्शन सभी समाजजन कर सकेंगे। यह सभी आयोजन ज़ूम एप के साथ फ़ेसबुक पर लाइव होंगे।

एक नज़र में आचार्य श्री जानकारी

आचार्य श्री कुंथुसागर जी महाराज के अब तक 40 मुनिराज आचार्य पद पर विराजित है। 150 से अधिक मुनिसंघ और 50 आर्यिका माताजी के संग है। संभवतः देश में यह दिगम्बर जैन समाज का अब तक का सबसे बड़ा संघ है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *