इंदौर: सांवेर विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक और बीजेपी प्रत्याशी राजेश सोनकर ने इंदौर प्रेस क्लब के आमने- सामने कार्यक्रम में भाग लिया। कांग्रेस के प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट अपनी व्यस्तता के चलते नहीं आये। ऐसे में राजेश सोनकर अकेले ही पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने 5 साल के अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश करते हुए दावा किया कि 13 सौ करोड़ के विकास कार्य विभिन्न मदों से सांवेर में करवाए हैं। 700 करोड़ की सड़कें और 300 करोड़ की लागत से पुल- पुलियाओं का निर्माण कराया है। सोनकर के मुताबिक सांवेर विधानसभा के 235 गांवों को सड़कों के जरिये मुख्य मार्गो से जोड़ा गया है। स्कूल- कॉलेज और स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किये गए हैं। छात्रों के लिए करियर ओरिएंटेड कार्यक्रम चलाए। नर्मदा- शिप्रा और नर्मदा- गंभीर लिंक परियोजना के जरिये क्षेत्र के 128 गांवों तक पानी पहुंचाया। सोनकर ने शिवराज सरकार के प्रति किसानों में किसीतरह की नाराजगी होने की बात से भी इंकार किया।
Related Posts
- June 8, 2021 ट्रेन में युवती की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी ने जेल में फांसी लगाई
भोपाल : दो- तीन दिन पूर्व नर्मदा एक्सप्रेस में युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या करने […]
- December 22, 2020 इतवारिया बाजार क्षेत्र में कपड़े की दुकान में हुई लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : 4 दिन पूर्व मल्हारगंज थाना क्षेत्र में इतवारिया बाजार स्थित कपड़े की दुकान में […]
- October 27, 2021 निरीक्षण में गंदगी पाए जाने पर दरोगा, सहायक दरोगा का वेतन कटा, एनजीओ पर जुर्माना
इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बुधवार सुबह जोन क्रमांक 6 एवं 7 का औचक निरीक्षण […]
- April 30, 2021 चार रेमडेसीवीर के साथ चार आरोपी गिफ्तार, कार व 60 हजार से अधिक नकद राशि बरामद
इंदौर : रेमडेसीवीर इंजेक्शन की ब्लेक मार्केटिंग करने वाले 4 आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]
- July 8, 2023 ट्रांसजेंडरों को दिलाया जाएगा शासन की योजनाओं का लाभ
पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड, वोटर आईडी की सुविधा मिलेगी।
स्टे होम/शेल्टर […]
- April 13, 2022 लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, गाँधीजी को लेकर दिए बयान पर हूं कायम- कालीचरण महाराज
इंदौर : आजादी किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं मिली। महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और […]
- February 27, 2024 आदतन रेड लाइट का उल्लंघन करने वाले 283 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त होंगे
इंदौर : महानगर में यातायात प्रबंधन एवं सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से […]