इंदौर: बीजेपी ने कांग्रेस के नेता नवजोत सिद्धू के महापौर मालिनी गौड़ को लेकर दिए गए बयान की कड़ी आलोचना की है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने सिद्धू के बयान को पूरे महिला जगत का अपमान बताते हुए इसे कांग्रेस की घटिया सोच का परिचायक बताया है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से माफी की भी मांग की है। जफर इस्लाम ने कहा कि कि महापौर मालिनी गौड़ सम्मानित नेता हैं। उनकी अगुवाई में इंदौर को सफाई में लगातार दो बार नंबर-1 होने का तमगा मिला है। उनके लिए निम्न स्तरीय शब्दों का प्रयोग करना न केवल निंदनीय है बल्कि समूची नारी जाति का अपमान है। इंदौर और प्रदेश की जनता 28 नवंबर को वोट के जरिये कांग्रेस को इस अपमान का जवाब देगी।
आपको बता दें कि पंजाब के मंत्री नवजोत सिद्धू ने शुक्रवार को इंदौर-4 से कांग्रेस प्रत्याशी सुरजीत सिंह चड्ढा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने महापौर व क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी मालिनी गौड़ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। उसीपर कड़ा एतराज जताते हुए बीजेपी ने कांग्रेस से माफी की मांग की है।
Related Posts
- September 22, 2022 व्यापारियों को बेचा जा रहा था गरीबों का अनाज, 22 क्विंटल गेहूं जब्त
इंदौर : राशन माफिया के विरुद्ध क्राइम ब्रांच इंदौर एवं खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त […]
- July 20, 2017 AIR के लिए फायदेमंद साबित हुई पीएम की ‘मन की बात’, दस करोड़ कमाए नई दिल्ली : पीएम मोदी का मन की बात प्रोग्राम ऑल इंडिया रेडियो के लिए खासा फायदेमंद साबित […]
- November 10, 2022 स्टेट प्रेस क्लब के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर से की सौजन्य भेंट
मैत्री मैच का निमंत्रण भी दिया।
इंदौर। स्टेट प्रेस क्लब, मध्य प्रदेश के […]
- February 9, 2021 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण व आजीवन समर्पण निधि पर हुई चर्चा
इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक बड़ा गणपति […]
- February 18, 2021 भूमाफ़ियाओं पर जिला व पुलिस प्रशासन ने कसा शिकंजा, साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए मूल्य की जमीन कराई मुक्त, पात्र हितग्राहियों को देंगे कब्जा
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश के अनुपालन में जिला प्रशासन इंदौर ने […]
- April 28, 2021 नगर निगम द्वारा स्थापित कोविड जांच सेंटरों को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद, ऑनलाइन कराएं पंजीयन- निगमायुक्त
इंदौर : नगर निगम द्वारा शहर में नागरिकों की सुविधा के लिए ड्राइव इन कोविड-19 टेस्ट हेतु […]
- December 29, 2023 ट्रायल ट्रेन की चपेट में आकर दो छात्राओं की दर्दनाक मौत
मंत्री तुलसी सिलावट ने घटना पर जताया दुःख।
परिजनों को नियमानुसार दिलाई जाएगी राहत […]