सिद्धू की टिप्पणी महिलाओं का अपमान है- मीनाक्षी लेखी

  
Last Updated:  November 25, 2018 " 02:46 pm"

कांग्रेस के कतिपय नेताओं के बयान उसके लिए मुसीबत का सबब बन रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने एक जनसभा में इंदौर की महापौर और इंदौर- 4 से बीजेपी की प्रत्याशी मालिनी गौड़ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। उसे महिलाओं का अपमान बताते हुए बीजेपी महिला मोर्चा ने रविवार शाम राजवाड़ा चौक में अहिल्या प्रतिमा के सामने धरना दिया। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता मिनाक्षी लेखी भी धरने में शामिल हुई। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके चरणों मे ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस के नेताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।
बाद में मीडिया से चर्चा करते हुए मीनाक्षीजी ने कहा की कमलनाथ सहित कांग्रेस के कई नेता महिलाओं के खिलाफ बेतुके बयान दे रहे हैं। नवजोत सिद्धू ने इंदौर की महापौर के खिलाफ जिसतरह की टिप्पणी की है वो बेहद निंदनीय है। सिद्धू को मि. बुद्धू संबोधित करते हुए मीनाक्षीजी ने कहा की राजनीति लॉफ्टर शो नहीं है जहां किसी भी तरह की शब्दावली का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने सिद्धू की पत्नी के लिए सवाल किया कि क्या वे अपने लिए इसतरह की भाषा को बर्दाश्त करेंगी.? मीनाक्षीजी का कहना था कि बीजेपी लोगों को ये बताना चाहती है कि कांग्रेस का महिलाओं के प्रति नजरिया क्या है, इसीलिए ये सांकेतिक धरना देकर मा अहिल्या के चरणों में ज्ञापन सौंपा गया।
धरने में महिला मोर्चे की नगर अध्यक्ष पद्मा भोजे, वरिष्ठ नेत्री मुद्रा शास्त्री, विनीता धर्म, और बड़ी संख्या में मोर्चा कार्यकर्ता शामिल हुई।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *