जीरो को नहीं मिल पाया दर्शकों का साथ..!

  
Last Updated:  Wednesday, December 26, 2018  "11:02 am"

मुम्बई: करीब एक साल बाद पर्दे पर आई शाहरुख खान की फ़िल्म जीरो को दर्शकों का अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिल पाया है। फ़िल्म को लेकर लोगों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ को फ़िल्म पसंद आई तो तो कई लोगों ने फ़िल्म को नकार दिया।
जीरो के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डाले तो 5 दिन में फ़िल्म ने 81.32 करोड़ की कमाई की है। क्रिसमस के मौके पर रिलीज किये जाने से उम्मीद जताई जा रही थी कि फ़िल्म को अच्छा रिस्पांस मिलेगा पर ऐसा नहीं हुआ।
जीरो को ओपनिंग भी अपेक्षित नहीं मिली। पहले दिन फ़िल्म ने 20.14 करोड़ कमाए थे। उसके बाद शनिवार को 18.22 करोड़ और रविवार को 20.71 करोड़ का कलेक्शन हुआ। सोमवार को फ़िल्म की कमाई आधी रह गई। इस दिन कलेक्शन सिर्फ 9.50 करोड़ रुपए हुआ। उम्मीद की जा रही थी कि क्रिसमस की छुट्टी का लाभ फ़िल्म को होगा पर ऐसा नहीं हो पाया। मंगलवार को फ़िल्म की कमाई 12.75 करोड़ रही। आनेवाले दिनों में जीरो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो भी जाती है तो भी फ्लॉप ही मानी जाएगी क्योंकि फ़िल्म की लागत 160 करोड़ से ज्यादा है।
आपको बता दें कि जीरो शाहरुख खान की होम प्रोडक्शन की फ़िल्म है। इसमें शाहरुख ने बौने की भूमिका निभाई है। अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ ने भी फ़िल्म में अहम किरदार निभाए हैं। शाहरुख की इसके पहले आयी फ़िल्म जब हैरी मेट सेजल भी उम्मीद के अनुरूप नहीं चल पाई थी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *