सुपरहिट हो सकती है रणवीर की सिम्बा

  
Last Updated:  December 29, 2018 " 07:09 pm"

मुम्बई: बिदा होते वर्ष 2018 की रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘सिम्बा’ आखरी सुपरहिट फिल्म साबित हो सकती है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म का पहले दिन का कलेक्शन 20.72 करोड़ रुपए रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरुण आदर्श के मुताबिक रणवीर सिंह की पिछली फिल्मों के मुकाबले सिंम्बा का पहले दिन का कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा है। फ़िल्म ने पहले दिन ओवरसीज मार्केट में भी पहले दिन 13.14 करोड़ की कमाई की है। फ़िल्म की कुल लागत 80 करोड़ बताई गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि वीकेंड में सिंम्बा अपनी लागत निकाल लेगी और मुनाफा कमाने लगेगी। दर्शकों का भी मानना है कि यह फ़िल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
सिम्बा में रणवीर सिंह ने एक दबंग पुलिस अधिकारी का रोल निभाया है। फ़िल्म टेम्पर से प्रेरित है, हालांकि कहानी में कुछ बदलाव किए गए हैं। 2012 में घटित हुए निर्भया कांड की छाया फ़िल्म पर नजर आती है। सारा अली खान की केदारनाथ के बाद यह दूसरी फिल्म है। रणवीर और सारा के अलावा आशुतोष राणा एवं सोनू सूद ने भी फ़िल्म में अहम किरदार निभाए हैं। रोहित शेट्टी की अन्य फिल्मों की तरह इस फ़िल्म में भी एक्शन दृश्यों की भरमार है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *