कांग्रेस के घोषणापत्र में गरीब, किसान और युवाओं को साधने का प्रयास

  
Last Updated:  April 2, 2019 " 11:25 am"

नई दिल्ली: कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए संयोजक सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहनसिंह, पी.चिंदबरम और कांग्रेस के अन्य नेता इस अवसर पर मौजूद रहे।

घोषणापत्र में कई लॉलीपॉप..।

कांग्रेस के घोषणापत्र में गरीब, मजदूर, किसान और बेरोजगारों को प्रलोभन देकर उन्हें अपने पाले में लाने की कवायद की गई है। घोषणापत्र के प्रमुख बिंदुओं में सबसे अहम न्यूनतम आय गारंटी योजना है। इसे न्याय योजना नाम दिया गया है। राहुल गांधी इसका खुलासा पहले ही कर चुके हैं।
1.न्याय योजना में 5 करोड़ गरीब परिवारों को 6 हजार रुपए प्रतिमाह डीबीटी के जरिये देने का वादा किया गया है। 12 हजार रुपए प्रतिमाह से कम आय वाले परिवार इसके दायरे में आएंगे।
2. गरीबों और किसानों के खातों में सीधे पैसा जमा होने से अर्थव्यवस्था में उछाल आएगा जो नोटबन्दी के बाद थम गई है।
3.कांग्रेस का दूसरा सबसे बड़ा वादा रोजगार का है। चुनाव घोषणापत्र में उसने कहा है कि सत्ता में आने पर मार्च 2020 तक याने एक साल के अंदर वह 22 लाख सरकारी रोजगार युवाओं को उपलब्ध कराएगी।10 लाख युवाओं को ग्राम पंचायतों में रोजगार दिलाए जाएंगे।
4. बिजनेस के लिए युवाओं को तीन साल तक किसीतरह की अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें बैंकों से वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
5.मनरेगा के तहत 100 दिन मजदूरी देने की प्रावधान को बढ़ाकर 150 दिन करने का वादा कांग्रेस ने किया है।
6.किसानों के लिए अलग बजट का वादा कांग्रेस ने किया है। इसी के साथ एमएसपी कितनी बढ़ाई जा रही है इसकी जानकारी भी बजट में दी जाएगी।
7. कर्ज न चुका पाने की दशा में किसानों पर आपराधिक नहीं सिविल मुकदमा चलेगा।
8. शिक्षा पर जीडीपी का 6 फीसदी खर्च किये जाने का वादा भी कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किया है।
9.स्वास्थ्य को लेकर बेहतर इलाज की सुविधा सरकारी अस्पतालों में किये जाने का वादा किया गया है।
10. कांग्रेस देश को जोड़ने का काम करेगी। मुख्य जोर रोजगार पर ही होगा।
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र को जन आवाज नाम दिया है। इसके कवर पेज पर हम निभाएंगे भी अंकित किया गया है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *