मप्र की जनता से झूठे वादे करने के लिए माफी मांगे राहुल गांधी- राकेश सिंह

  
Last Updated:  May 8, 2019 " 07:14 pm"

इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह मंगलवार को इंदौर आए। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होनें कहा कि लोकसभा चुनाव की सरगर्मी अब चरम पर पहुंच गई है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस बोखलाहट में है। उसे समझ में आ गया है कि पुनः मोदीजी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने किसानों, युवाओं और प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया। कल फिर से कांग्रेस के नेता धोखा करते हुए शिवराजजी के निवास पर जाकर उन्हें कागज का पुलिंदा दे आये। प्रदेश में किसानों का 48 हजार करोड़ का कर्ज माफ करने का वादा कर वोट लिये।अब मात्र 1300 करोड़ का कर्ज माफ करने की बात कर रहे है। वास्तव मेंं कर्ज माफी हुई ही नहीं। किसानों के पास बैंकों के पत्र व नोटिस बैंक की वसूली के रूप में आ रहे है।

किसानों और युवाओं के साथ कांग्रेस ने की धोखाधड़ी।

कांग्रेस ने पंजाब और कर्नाटक के किसानों की तरह ही मध्यप्रदेश में भी किसानों के साथ ठगी की है। युवाओं से कहा था चार हजार रूपये महिना बेरोजगारी भत्ता देंगे, लेकिन अब 100 दिन का भत्ता देने की बात कही जा रही है। लेकिन अभी तक कहीं भी किसी भी युवा को यह भत्ता मिला है क्या ? यह भी राहुल गांधी को बताना चाहिए।

किसानों को सम्मान निधि से रखा वंचित।

प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के किसानों को किसान सम्मान निधि से नवाजा लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ने केन्द्र को किसानों की सूची ही नहीं दी। उन्हे लगा कहीं किसानों को सम्मान निधि मिल गई तो वो कांग्रेस को वोट नहीं देंगे। इसतरह की ओछी मानसिकता के साथ कांग्रेस काम कर रही है।किसानों को पर्याप्त बिजली भी नहीं मिल पा रही है।

ध्वस्त हो गई है कानून- व्यवस्था।

मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हत्या, अपहरण, डकैती, छोटी-छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, जैसी वीभत्स घटनाओं को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। प्रदेश की इस दुरावस्था के लिये कौन जिम्मेदार है यह राहुल गांधी को बताना चाहिए।
राकेश सिंह ने कहा कि मप्र की जनता से झूठे वादे करने के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

माहौल बीजेपी के अनुकूल।

राकेश सिंह ने कहा कि पूरे देश में सकारात्मक वातावरण का माहौल बना हुआ है कांग्रेस नकारात्मकता फैलाकर वातावरण को खराब करना चाहती है। अभी तक पांच चरणों के आम चुनाव में किसानों व मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी को जनता का समर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है। इसी के साथ हम मध्यप्रदेश में सभी सीटे जीतेंगे।

भगवा आतंकवाद कहनेवाले भगवा की शरण में।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कल तक जो कांग्रेस भगवा आतंकवाद का डर दिखा रही थी और कह रही थी भगवा आतंकवाद से देश को खतरा है वही अब भगवाधारियों की शरण में पहुंच गयी है। जिस दिग्विजयसिंह ने जाकिर नाईक को शांतिदूत कहा था, उसे श्रीलंका की सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादी हमले का जिम्मेदार ठहराया है। अब राहुल गांधीजी का क्या कहना है ? कांग्रेस ऐसी स्थिति में पहुंच चुकी है कि वह देश को क्षति हो इसके लिये देशद्रोह की धारा को खत्म करके टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन कर उनको फायदा पहुंचाना चाहती है।
इस अवसर पर राकेशसिंह के साथ लोकसभा संयोजक व विधायक रमेश मेंदोला, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, गुलाब ठाकुर, आलोक दुबे, देवकीनंदन तिवारी, कमल वर्मा उपस्थित थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *