सदस्यता में इस बार भी रिकॉर्ड बनाए-राकेश सिंह

  
Last Updated:  July 20, 2019 " 09:57 am"

इंदौर : विट्ठल रुकमणी गार्डन, केसर बाग रोड पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंहजी की उपस्थिति में सदस्यता विस्तारक जिला कार्यशाला संपन्न हुई। राकेशसिंहजी ने कार्यशाला में 7 दिन तक बूथों पर रहकर सदस्य बनाने वाले विस्तारकों को विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशाला की हमारी परम्परा बहुत पुरानी है। संगठन के कार्यो को सुचारू रूप से व व्यवस्थित चलाने के लिये कार्यशाला की जाती है। हमें अपने-अपने होमवर्क के बारे में स्वंय ही विचार करना चाहिए। इस सदस्यता अभियान को पार्टी कितनी गंभीरता से ले रही है यह हम सभी देख रहे है। पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर प्रत्येक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता को विस्तारक की भूमिका में रहकर बूथ पर पहुंचकर सदस्य बनाना है। प्रत्येक व्यक्ति को सात दिन का समय बूथ पर देना है और यहीं पार्टी संगठन की इच्छा है। प्रत्येक बूथ पर जाकर 100 व उससे अधिक सदस्य बनाना है। कमजोर बूथों पर जहां पर पार्टी का जनाधार कम है उस पर विशेष ध्यान देना है। सदस्यता पत्रक डेटा के लिये है लेकिन मोबाईल से रजिस्ट्रेशन प्रत्येक सदस्य का होना चाहिए।
21 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले विस्तारक कार्ययोजना को उत्साहपूर्वक वातावरण में चलाते हुए नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का कार्य सभी को करना है। बूथ पर जाने पर सभी को पंचवटी(पांच वृक्ष) अवश्य लगाना है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमितजी शाह व संगठन ने तय किया है कि सिर्फ सदस्य बनाना ही हमारा लक्ष्य नहीं है। हम बूथ पर पहुंचकर वृक्ष लगाने का कार्य भी करेंगे, तो आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा। अभी और भी कार्य करना है, निरंतर कार्य करना है, हमारे तो मूल में ही चैरेवेति, चैरेवेति का मंत्र है। यह मंत्र की सार्थकता इसके साथ चलते हुए पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने से ही होगी। पिछली बार कार्यकर्ताओं के द्वारा 11 करोड़ सदस्य बनाकर उन्हे ंपार्टी से जोड़ा गया और उसका परिणाम भी हमें प्राप्त हुआ। आज तो अनुकूलता है जनता भाजपा से जोड़ना चाहती है इसलिये हमें उन्हें सदस्य बनाकर पार्टी से जोड़ने में कोई समस्यां नहीं आयेगी, भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है, लेकिन हम उन ऊचाईयां पर जाना चाहते है जहां तक पहुंचने की कोई दूसरा दल सोच भी ना सकें। हम सभी को इस जिम्मेदारी को संकल्प के साथ पूरा करना है।
आपने कहा कि देश के नवनिर्माण में नये सदस्यों को जोड़ने का काम भाजपा कर रही है। सदस्यता के मामले में हम पीछे हटने वाले नहीं है। देश में इंदौर ने नये-नये रिकार्ड बनाये है इस सदस्यता अभियान में भी इंदौर के कार्यकर्ता रिकार्ड बनाते हुए अपने लक्ष्य से भी अधिक सदस्य भारतीय जनता पार्टी के लिये बनायेंगे। इसी संकल्प के साथ हम सब अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक तरह से करेंगे।
कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संगठन गीत जयदीप जैन व सुनील वर्मा ने पेश किया। प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह का स्वागत नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा एवं जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन का स्वागत करते हुए सभी को खड़ाकर तालियों के साथ ताईजी का सम्मान किया।
मंच पर राकेशसिंह, सुमित्रा महाजन, कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, जयपालसिंह चावड़ा, गोपीकृष्ण नेमा, अशोक सोमानी, सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती, मधु वर्मा, उमेश शर्मा, कविता पाटीदार, उमाशशि शर्मा, गोपालसिंह चोधरी, कमल वाघेला, प्रेमनारायण पटेल, मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, नानूराम कुमावत, राजाराम गोयल, देवराजसिंह परिहार, गुमानसिंह पंवार, सुखलाल मंसारे उपस्थित थे।
कार्यशाला का संचालन सदस्यता अभियान नगर प्रभारी कमल वाघेला ने किया एवं आभार सदस्यता अभियान जिला प्रभारी प्रेमनारायण पटेल ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *