गांधी संकल्प यात्रा के साथ कपड़े की थैलियों का वितरण

  
Last Updated:  October 4, 2019 " 08:00 am"

इंदौर :विधानसभा क्षेत्र क्रं.2 के विभिन्न वार्डो एवं प्रमुख स्थानों पर गांधी संकल्प यात्रा निकालकर जन-जागरण किया गया।
गांधी संकल्प यात्रा के प्रभारी जयंत भिसे ने बताया कि वन टाइम यूज प्लास्टिक मुक्त शहर और देश बनाने के संकल्प के साथ यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में जगह-जगह कपड़े की थैलियां वितरित कर आम लोगों से आग्रह किया गया कि वे प्लास्टिक थैली का उपयोग ना करे, यह पर्यावरण और हम सभी के लिये बेहद हानिकारक है। यात्रा वार्ड नंबर 20 में गौरी नगर सब्जी मंडी से प्रारंभ होकर खातीपुरा,किंग्स पार्क कालोनी; भोलेनाथ नगर, गौरी नगर मेनरोड पर समाप्त हुई।
यात्रा में प्रमुख रूप से रमेश मेंदोला, वीरेंद्र व्यास, गणेश गोयल, सविता पटेल, महेंद्र चौधरी, रोहित चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय रहवासी शामिल हुए।

कपड़े की थैलियां वितरित की।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर महामंत्री मयुरेश पिंगले ने बताया कि गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विधानसभा राऊ के चाण्क्यपूरी चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वपूर्ण अभियान क्लीन इंडिया और सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री इंडिया के संकल्प के साथ लोगों को कपड़े की थैलियां वितरित की गई।
इस अवसर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिषेक बबलू शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, शिवांक चंदानी, किरिट चंदानी, विशाल खटिक, राकेश ख़ोड़े, हर्षिल शर्मा, रितिक वेदी, गौरव परिहार सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *