स्वच्छता के सन्देश के साथ निकाली गई गांधी संकल्प यात्रा

  
Last Updated:  October 13, 2019 " 04:02 pm"

इंदौर : बीजेपी की गांधी संकल्प पद यात्रा रविवार को विधानसभा क्षेत्र क्रं.1 के वार्ड क्रं. 11में भागीरथपुरा के विभिन्न बूथों पर जनजागरण करते हुए निकाली गई। केंद्रीय रसायन व उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मांडविया भी यात्रा में शामिल हुए। संकल्प पदयात्रा में गांधीजी की वैशभूषा में बाल गांधी बनकर चल रहे करीब 150 बच्चे आकर्षण का केन्द्र रहे।
केंद्रीय राज्यमंत्री मनसुख मांडविया ने इस मौके पर कहा कि गांधीजी की 150वीं जयंती पर देश व नगर में स्वच्छता अभियान के साथ वन टाईम यूज प्लास्टिक का इस्तेमान नहीं करने के संदेश के साथ गांधी संकल्प पद यात्रा निकाली जा रही है। जनता को जाग्रत करने के साथ यात्रा बूथों तक पहुंच रही है। गांधीजी के विचारों को जन-जन तक ले जाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है।
संकल्प यात्रा में सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महापौर मालिनी गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता और यात्रा प्रभारी जयंत भिसे सहित तमाम बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। यात्रा का कई मंचों से पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। पार्षद भागवंती रेडवाल एवं मांगीलाल रेडवाल ने वार्ड के लोगों के साथ यात्रा का स्वागत किया। संध्या यादव ने अपने मंच पर केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से चरखा चलवाकर गांधीजी का संदेश लोगों को दिया।

मोदीजी के चित्र वाला चांदी का सिक्का भेट।

यात्रा के दौरान व्यापारी प्रकोष्ठ के नगर संयोजक निर्मल वर्मा ने अपने साथियों के साथ केन्द्रीय राज्यमंत्री मनसुख मांडविया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र वाला चांदी का सिक्का भेंट किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *