41 हजार संविदा शिक्षकों की भर्ती जल्द, सोमवार को कैबिनेट की बैठक

  
Last Updated:  January 16, 2017 " 06:49 am"

 भोपाल। ब्यूरो। कई सालों से अटकी संविदा शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार जल्द 41 हजार 218 पदों पर इनकी भर्ती करेगी। सोमवार को होने वाली कैबिनेट में यह प्रस्ताव लाया जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) द्वारा भर्ती परीक्षा करवाई जाएगी। इसके अलावा कई विभागों के सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के प्रस्ताव भी कैबिनेट में आएंगे। उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग 41 हजार पदों पर संविदा शिक्षकों की भर्ती कराना चाहता था। वित्त विभाग ने इस पर आपत्ति लगाकर महज 18 हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी थी। इसके बाद विभाग ने वित्त को दोबारा प्रस्ताव भेजा। मुख्य सचिव ने भी एक साथ 41 हजार पदों पर भर्ती करने के मामले में सवाल खड़ा किया था। स्टार्टअप्स के लिए बनेगा वेंचर फंड मप्र में स्टार्टअप्स की सहायता के लिए राज्य सरकार 100 करोड़ रुपए का कैपिटल वेंचर फंड भी बना रही है। स्टार्ट अप पॉलिसी के तहत इस वेंचर फंड की स्थापना की जा रही है। इस फंड से सरकार स्टार्ट अप को फंडिंग में मदद करेगी। साथ ही इसके शेयर भी खरीदेगी। सितंबर 2016 में राज्य सरकार ने स्टार्ट अप पॉलिसी को मंजूरी दी थी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *