4 नवम्बर को प्रदेश सरकार के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल

  
Last Updated:  October 31, 2019 " 04:27 pm"

इंदौर : गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर कोर ग्रुप, नगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, पार्षद, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभाग के नगर संयोजकों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में हर मोर्चे पर विफल प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा 4 नवम्बर को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय पर होने वाले किसान आक्रोश आंदोलन पर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जायेगा।

बैठक मेंं संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा ने 4 नवम्बर को होने वाले किसान आक्रोश आंदोलन की रूप रेखा पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जब से प्रदेश में आई है, जनता बेहाल है। झूठ व धोखे के साथ बनाई गई इस सरकार ने जनता से किये गये किसी भी वादे को अभी तक पूरा नहीं किया है। वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि 4 तारिख को आंदोलन करने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी ने जनआंकाक्षाओं के अनुकुल लिया है।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि 4 नवम्बर होने वाला यह आंदोलन सिर्फ किसानों का ही आंदोलन नहीं है, यह प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन है। किसानों के साथ आम जनता व बस्तियों में रहने वाले गरीब लोगों को बिजली के बड़े-बडे बिल थमाये जा रहे है इसीलिये जनता आक्रोशित है। हम सबको मिलकर इस आंदोलन को प्रभावशाली आंदोलन बनाना है।
नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि किसान आक्रोश आंदोलन किसानों की 2 लाख तक की ऋण माफी, किसानों की नष्ट हुई फसलों का मुआवजा और बढे हुए बिजली के बिलों को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि
आंदोलन का नेतृत्व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन एवं सांसद शंकर लालवानी करेंगे।
बैठक में महापौर श्रीमती मालिनी गौड और प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में विधायक महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल वाघेला, अभिषेक बबलू शर्मा, जे पी मूलचंदानी, जयंत भिसे, जयदीप जैन, नानूराम कुमावत, सुमित मिश्रा, हरप्रीतसिंह बक्षी, गोलू शुक्ला, अजयसिंह नरूका, गुलाब ठाकुर, मुकेश मंगल, वीणा शर्मा, शैलजा मिश्रा, कमल वर्मा, पदमा भोजे, मनस्वी पाटीदार, प्रकाश राठौर, राजेश शुक्ला, श्रद्धा दुबे, सुनिल वर्मा, दिनेश सोनगरा, महेश कुकरेजा, निर्मल वर्मा, सुरजीतसिंह वालिया, निरंजनसिंह चौहान, दिलीप शर्मा, सुधीर देडगे, संजय कटारिया, मनोज मिश्रा, गोविन्द पंवार, राजेश चौहान, कंचन गिदवानी, रोहित चौधरी, सुरेन्द्र वाजपेयी, मांगीलाल रेडवाल, पं.महेश जोशी, राहुल वाधवानी सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक का संचालन नगर महामंत्री मुकेशसिंह राजावत ने किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *