शुभ मनोरथ जहां होते हैं वहां भक्ति साकार होती है – पंडित शिवम

  
Last Updated:  November 3, 2019 " 10:50 am"

इंदौर : भागवत कथा का श्रवण परमानंद की अनुभूति देता है। यह भक्ति और ज्ञान का यज्ञ है, जहां ठाकुरजी का साकार स्वरूप प्रकट होता है। शुभ मनोरथ जहां होते हैं वहां भक्ति साकार हो जाती है। ये विचार कोलकाता से आए भागवत मनीषी पण्डित शिवम विष्णु पाठक ने व्यक्त किये। वे कनाड़िया रोड वैभव नगर में आयोजित भागवत ज्ञान सप्ताह के पहले दिन श्रद्धालुओं के समक्ष प्रवचन दे रहे थे।
इसके पूर्व भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। वैभव नगर सेक्टर ‘बी’ स्थित दुर्गा मंदिर से निकली इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर चल रहीं थीं। गरबा व भजन मंडलियां माहौल को भक्तिमय बना रहीं थीं। मार्ग में अनेक मंचों से पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कथा स्थल पहुंचने के बाद आयोजन समिति की ओर से वेदप्रकाश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सतीश मित्तल, सुनील, अजय मित्तल, अनिल बंसल और अन्य गणमान्य लोगों ने व्यासपीठ का पूजन किया। पण्डित शिवम विष्णु पाठक 9 नवम्बर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक श्रीमद भागवत कथा प्रसंगों का वर्णन करने के साथ उनके भावार्थ से भी लोगों को अवगत कराएंगे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *