विराट से मिलने की पूरी हुई पूजा की हसरत..!

  
Last Updated:  November 17, 2019 " 09:36 am"

इंदौर. भारतीय कप्तान विराट कोहली की अनन्य प्रशंसक उससे मिलने के लिए शनिवार को होलकर स्टेडियम पहुंच गई। विराट की यह फैन स्पेशल इसलिए है कि वह अपने पैरों पर चल नहीं सकती। उसे बड़ी अजीब बीमारी ने घेर रखा है। बावजूद इसके विराट से रूबरू होने की जिद उसे स्टेडियम ले आई। वह एक कुर्सी पर बैठकर इंतजार कर रही थी कि कब विराट आए और उसके मन की मुराद पूरी हो। जब विराट को अपनी इस स्पेशल फैन के बारे में पता चला तो टेस्ट जीतने के बाद वे अपनी इस स्पेशल फैन जिसका नाम पूजा शर्मा है, से मिलने आए। विराट ने पूजा से मुलाकात कर उसके हालचाल जाने और उसकी हौसला अफजाई की। विराट ने पूजा को अपना ऑटाेग्राफ भी दिया।
पूजा शर्मा इंदौर के सुखलिया में रहती हैं। उसने 12वीं तक पढ़ाई की है। विकलांगता के कारण वह अब घर पर ही रहती हैं। वे विराट की बहुत बड़ी फैन हैं। पूजा टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए हर मैच स्टेडियम में देखना चाहती हैं।

विराट से मिलकर हुई खुशी।

पूजा ने कहा कि वह विराट की बहुत बड़ी फैन है। उसने विराट के हर मैच देखे हैं। उसने पहली बार स्टेडियम में पहुंचकर मैच देखा। विराट से मिलकर वह बेहद खुश हुई। पूजा ने विराट से कहा कि मेरा आपसे मिलने का सपना पूरा हुआ है। आपके द्वारा एडिलेट में खेली गई 141 रनों की पारी आज भी मुझे याद है। मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं विराट।

खुद टूटती हैं पूजा की हड्डियां।

सुखलिया में रहने वाली 24 वर्षीय पूजा पिता ललित शर्मा ऐसी बीमारी से लड़ रही हैं, जिसमें उनकी हड्डियां खुद-ब-खुद टूटती हैं। टूटी हुई हड्डियां एक-दो दिन में जुड़ भी जाती हैं। स्कूल में यदि मैडम पूजा को हाथ पकड़कर खड़ा करती थीं तो उनकी हड्डिया टूट जाया करती थीं। पूजा ने 12वीं की पढ़ाई के बाद कम्प्यूटर कोर्स किया, लेकिन उनकी शारीरिक तकलीफ बढ़ने से उन्हें अब घर पर ही समय बिताना पड़ रहा है। पूजा के बड़े भाई डॉक्टर हैं, जबकि छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। पूजा की इस बीमारी से पूरा परिवार अचंभित है। हालांकि वे पूजा का पूरा ख्याल रखते हैं और उसकी हर ख्वाहिश पूरी करते हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *