बीजेपी ने घोषित किए नगर मंडल अध्यक्षों के नाम

  
Last Updated:  November 18, 2019 " 04:29 am"

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर के मण्डल अध्यक्षों का निर्वाचन भी सम्पन्न हो गया है। पार्टी के नगर निर्वाचन अधिकारी भूपेंद्र सिंह एवं सहनिर्वाचन अधिकारी कल्याण देवांग ने बीजेपी इंदौर नगर के सभी 28 मंडलों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के चंद्रशेखर आजाद मंडल में महेश चौधरी, लव-कुश मंडल में अनिल तिवारी, सुभाष मंडल में कपिल शर्मा, लक्ष्मीबाई मंडल में नितिन कश्यप, सम्राट अशोक मंडल में गगन यादव अध्यक्ष चुने गए।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के संत श्री मोनी बाबा मंडल में राजकुमार मालवीय, संत श्री बालीनाथ मंडल में राहुल चौकसे, अंबेडकर मंडल में सतपाल खालसा, रामायण मंडल में पिंटू चौधरी, दीनदयाल उपाध्याय मंडल में विजेंद्र परिहार, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में श्रीकांत दुबे अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
विधानसभा क्षेत्र 3 के अटल बिहारी वाजपेयी मंडल में रितेश विरांग, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल में आशीष शर्मा, देवी अहिल्या मंडल में गजानंद गावड़े अध्यक्ष बने।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 के लक्ष्मण सिंह गौड़ मंडल में शानू शर्मा, शहीद भगत सिंह मंडल में हेमेंद्र जीनिवाल, शहीद हेमू कालानी मंडल में सचिन जेसवानी, महाराणा प्रताप मंडल में रूपेश राठौर अध्यक्ष पद पर आसीन हुए।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के वीर सावरकर मंडल में अमित रघुवंशी, एपीजे अब्दुल कलाम मंडल में इम्तियाज मेमन, शिवाजी मंडल में उमेश मंगरोला, सरदार वल्लभभाई पटेल मंडल में दीपेश पालविया, छत्रसाल मंडल में रामबाबू यादव अध्यक्ष चुने गए।
राऊ विधानसभा के सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य मंडल में पुरुषोत्तम जायसवाल, गुरु गोविंद सिंह मंडल में रवि पटवारी, निर्भय सिंह पटेल मंडल में युवराज दुबे।
इसी के साथ देपालपुर के सरदार पटेल मंडल में सुशील शर्मा एवं सांवेर विधानसभा के निपानिया मंडल में प्रकाश कारीगर को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
सभी नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, बाबूसिंह रघुवंशी, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, मधु वर्मा, उमेश शर्मा, मुकेशसिंह राजावत, गणेश गोयल, घनश्याम शेर, कमल वाघेला, जेपी मूलचंदानी, अभिषेक बबलू शर्मा, नानूराम कुमावत, जयंत भिसे, जयदीप जैन, सोनू राठौर, सुमित मिश्रा, हरप्रीतसिंह बक्शी, गुलाब ठाकुर, गोलू शुक्ला, संदीप दुबे, मुकेश मंगल, कमल वर्मा, सविता अखंड, वीणा शर्मा, सविता पटेल, शैलजा मिश्रा, जयश्री जातेगांवकर, गायत्री गोगड़े, देवकीनंदन तिवारी, विनोद खंडेलवाल, राहुल वाधवानी सहित सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *