अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल

  
Last Updated:  January 18, 2020 " 03:27 pm"

मुंबई : अभिनेत्री शबाना आजमी (69) शनिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। शबाना आजमी और गीतकार जावेद अख्तर टाटा सफारी से वीकेंड मनाने के लिए मुंबई से खंडाला जा रहे थे। उनकी एसयूवी एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक, ओवरटेक करने के प्रयास में यह हादसा हुआ। हादसे में शबाना के सिर, चेहरे और हाथ में चोट आई है। उन्हें पहले नवी मुंबई के निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, लेकिन ब्लीडिंग नहीं रुकने की वजह से मुंबई के एक हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। हादसे में जावेद अख्तर को मामूली चोट आई है।
रायगढ़ के एसपी अनिल पारास्कर ने कहा, ‘हादसा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मुंबई से 60 किमी दूर खालापुर टोल नाके पर हुआ। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जावेद-शबाना की एसयूवी के ड्राइवर ने दूसरी कार को ओवरटेक करने की कोशिश की थी। उसी दौरान एसयूवी आगे जा रहे ट्रक से जा टकराई।
जावेद-शबाना मुंबई में जश्न मनाने के बाद खंडाला जा रहे थे।
शबाना आजमी और उनके परिवार के लोगों ने बॉलीवुड हस्तियों के साथ मुंबई में ही जावेद अख्तर का 75वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने दो पार्टी होस्ट की थी। एक पार्टी 16 जनवरी को रेट्रो थीम पर हुई थी। दूसरी पार्टी 17 जनवरी की रात को मुंबई के ताज लैंड्स होटल में हुई थी। इसमें बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की थी। जावेद अख्तर के करीबी लोगों ने बताया कि वीकेंड मनाने के मकसद से शनिवार को दोनों मुंबई से खंडाला के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। फिलहाल शबाना की हालत गम्भीर बनी हुई है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *