‘मेरा भारत- स्वर्णिम भारत’ अभियान बस प्रदर्शनी गुरुवार को इंदौर आएगी

  
Last Updated:  February 20, 2020 " 07:11 am"

इंदौर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के युवा प्रभाग द्वारा ‘मेरा भारत- स्वर्णिम भारत’ अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं में भारतीय मूल्यों के प्रति जागरूकता लाकर उनके चरित्र निर्माण के लिए चलाए जा रहे इस बस प्रदर्शनी अभियान का आगमन गुरुवार (20 फरवरी) को इंदौर में होने जा रहा है। इस अभियान में शामिल लोगों का महाशिवरात्रि पर 21 फरवरी को सुबह 8.30 पर आयोजित समारोह में अभिनंदन किया जाएगा।
ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय की इंदौर जोन की मुख्य क्षेत्रीय समन्वयक ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने ने पत्रकार वार्ता के जरिये यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि न्यू पलासिया स्थित ज्ञानशिखर ओम शांति भवन में होनेवाले इस अभिनंदन समारोह में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि अभियान में शामिल लोगों को सम्मानित करेंगे। इस मौके पर शिव ध्वजारोहण होगा वहीं कथक गुरु डॉ.रागिनी मक्खर शिव स्मृति के गीतों पर विशेष नृत्य प्रस्तुति देंगी।

‘सद्भावना यात्रा’ निकाली जाएगी।

ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने बताया कि अभिनंदन समारोह के बाद सुबह 11 बजे से ‘शिव सन्देश युवा जागृति सद्भावना यात्रा’ निकाली जाएगी। इस यात्रा में बस प्रदर्शनी भी शामिल होगी। इसके अलावा तीन झांकियां भी सद्भावना यात्रा में आकर्षण का केंद्र होंगी। इनमें एक झांकी इंदौर की स्वच्छता पर भी केंद्रित होगी। बस प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को दर्शाया गया है। इसी के साथ शॉर्ट फिल्म के जरिये झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और स्वामी विवेकानंद के आदर्श, संघर्ष और त्याग की जानकारी दी जाती है।

सजेगी ज्योतिर्लिंग दर्शन की झांकी।

ज्ञानशिखर परिसर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में ज्योतिर्लिंग दर्शन झांकी भी सजाई जा रही है। इसमें सभी 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शनों का लाभ लिया जा सकेगा। 23 फरवरी तक शाम 6 बजे से रात 10 बजे के बीच इस झांकी के दर्शन किये जा सकेंगे।

26 राज्यों का भ्रमण कर चुका है ‘मेरा भारत- स्वर्णिम भारत’ अभियान।

हेमलता दीदी ने बताया कि ‘मेरा भरत- स्वर्णिम भारत’ बस प्रदर्शनी अभियान की शुरुआत 13 अगस्त 2017 को अहमदाबाद से हुई थी। अब तक यह अभियान 26 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेशों का भ्रमण कर चुका है। 16 लाख से भी ज्यादा लोग इस बस प्रदर्शनी का अवलोकन कर चुके हैं। यह बस प्रदर्शनी 3 मार्च तक इंदौर में विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेगी। उसके बाद 4 मार्च को क्षिप्रा के लिए रवाना हो जाएगी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *