इंदौर प्रेस क्लब के चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन

  
Last Updated:  February 28, 2020 " 04:40 pm"

इंदौर : शहर के पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब इन दिनों चुनावी रंग में रंगी हुई है। क्लब के सदस्यों की पूछपरख एकाएक बढ़ गई है। चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से सम्पर्क कर सदस्यों के मन की थाह लेने में जुटे हैं। वर्तमान में प्रेस क्लब की सत्ता पर काबिज पदाधिकारी पुनः चुनाव मैदान में हैं वहीं दूसरी पैनल भी दमदारी के साथ मुकाबला करने की तैयारी में जुटी है। एक पैनल के मुखिया अरविंद तिवारी हैं तो दूसरी पैनल की अगुवाई नवनीत शुक्ला कर रहे हैं।
इसबीच शुक्रवार को अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, महिला प्रतिनिधि और कार्यकारिणी सदस्य के 6 पदों के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि कुल 35 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन प्रस्तुत किये हैं। अध्यक्ष पद के लिए अरविंद तिवारी, नवनीत शुक्ला और प्रवीण खारीवाल ने नामांकन पेश किए हैं। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए प्रदीप जोशी, दीपक कर्दम, संजय लाहोटी, विकास दवे और ठाकुर भारती ने नामांकन भरे हैं। महासचिव के लिए कीर्ति राणा और हेमंत शर्मा ने नामांकन प्रस्तुत किये हैं। सचिव पद पर महेंद्र सोनगिरा, विजय गुंजाल, सोनू यादव और अभिषेक मिश्रा किस्मत आजमाने उतरे हैं। कोषाध्यक्ष पद पर संजय त्रिपाठी, कमल कस्तूरी और धर्मेश यशलहा ने फॉर्म भरे हैं। महिला प्रतिनिधि के लिए नाज पटेल और प्रियंका पांडे में मुकाबला होने के आसार हैं।
कार्यकारिणी के 6 पदों के लिए 17 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें अंकुर जायसवाल, अजय पुराणिक, लक्ष्मीकांत पण्डित, करिश्मा कोतवाल, विपिन नीमा, प्रवीण बरनाले, राहुल वावीकर, लोकेंद्र थनवार, अभय तिवारी, सोनू यादव, धीरज दुबे, शरीफ कप्तान, अजीज खान, विजय भट्ट, पंकज शर्मा आदि शामिल हैं।
प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद 1 मार्च को प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *