मप्र के आधे से अधिक जिले किये गए लॉकडाउन

  
Last Updated:  March 24, 2020 " 10:52 am"

इंदौर : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप ने देश के अन्य राज्यों के साथ मप्र को भी झकझोर कर रख दिया है। प्रदेश के आधे से अधिक जिलों को लॉक डाउन कर दिया गया है। एक तरह से कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं।जनजीवन पूरी तरह थम गया है। कोरोना से बचाव के लिए लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई है।

प्रदेश के ये जिले हुए हैं लॉकडाउन।

1-राजधानी भोपाल को 31 मार्च तक के लिए टोटल लॉकडाउन किया गया है।
2-सीहोर में 24 मार्च तक के लिए टोटल लॉकडाउन किया गया है।
3-शाजापुर को 24 मार्च की रात 12 बजे तक लॉकडाउन किया गया है।
4-आगर-मालवा को भी 24 मार्च की रात तक लॉकडाउन कर दिया गया है।
5-रीवा को 24 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
6-शिवपुरी को 24 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
7-कटनी को 24 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
8-भिंड को 24 मार्च रात 12 बजे तक लॉकडाउन किया गया है।
9-शहडोल को 23 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
10-अलीराजपुर में 23 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
11-देवास को 25 मार्च की रात 12 बजे तक लॉकडाउन कर दिया गया है।
12-नीमच जिले को 25 मार्च की रात 12 बजे तक लॉकडाउन किया गया है।
13-सिंगरौली को 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
14-गुना को 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
15-रतलाम को 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
16-मंडला में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
17-मंदसौर में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
18-बालाघाट में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
19-सिवनी में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
20-उज्जैन में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
21-श्योपुर में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
22-झाबुआ में 25 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
23-जबलपुर में 26 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
24-टीकमगढ़ में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
25-डिंडोरी को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
26-मुरैना में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
27-नरसिंहपुर में 03 अप्रेल तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
28-छिंदवाड़ा में आगामी आदेश तक के लिए लॉकडाउन किया गया है।
29-रायसेन में लॉक डाउन 31 मार्च की रात 12 बजे तक जारी रहेगा।

टोटल लॉकडाउन के तहत किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। जिले की सभी सीमाएं सील की गईं हैं। किसी भी माध्यम सड़क, रेल से बाहरी लोगों के आवागमन पर रोक है। शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालय बंद किए गए हैं। अत्यावश्यक सेवा वाले विभाग राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, विद्युत, दूरसंचार, नगरपालिका, पंचायत आदि इससे मुक्त रहेंगे। मेडिकल स्टोर और हॉस्पिटल को छोड़कर अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *