*सुरभि की कविता*
ये कैसी मूर्खता कर रहे हो,
क्यूं अपने साथ साथ
दूसरों को भी ले मर रहे हो,
क्या तुम दुनिया से ज़्यादा होशियार हो
जो अपने ही नियमों पे चल रहे हो
ये कैसी मूर्खता कर रहे हो…
देखो ज़रा दूसरे देशों की हालत,
कम पड़ गई है अब तो इबादत
इटली, चाइना और क्या करे जापान,
यूएस, यूके तक हो गया है लॉकडाउन
इस देश की परिस्थिति को क्यूं नकार रहे हो,
ऐसे माहौल में क्यूं जश्न मना रहे हो
ये कैसी मूर्खता कर रहे हो,
क्यूं अपने साथ साथ
दूसरों को भी ले मर रहे हो…
बात बस इतनी सी तो है,
घर बैठने में क्या आपत्ति है
यूं तो वक़्त ना मिलने पर बड़े खफा थे
अब जब मिला है बहुत,
तो क्यूं गवां रहे
ज़रा सोचो उन डॉक्टर्स के बारे में,
जो अपनी जान पे खेल कर
लगे हैं सबको बचाने में
जीवन पड़ा है घूमने फिरने के लिए,
लेकिन उसके लिए भी बचो तो सही
वैसे तो बहुत ज्ञानवान बनते हो,
क्यूं फिर अब जाहिल बने बैठे हो…
ये कैसी मूर्खता कर रहे हो,
क्यूं अपने साथ साथ
दूसरों को भी ले मर रहे हो,
क्या तुम दुनिया से ज़्यादा होशियार हो
जो अपने ही नियमों पे चल रहे हो
ये कैसी मूर्खता कर रहे हो…
कवियित्री:
*सुरभि नोगजा*
*भोपाल*
Related Posts
January 6, 2022 ट्रक में ले जाया जा रहा करोड़ों रुपए कीमत का गांजा बरामद
इंदौर : डीआरआई यानी राजस्व खुफिया निदेशालय की इंदौर जोनल इकाई ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम […]
April 20, 2025 एआई का सही तरीके से इस्तेमाल बहु उपयोगी साबित हो सकता है : भिमानी
इंदौर : "एआई पॉवर्ड टूल और एप्स मनचाहे विषय पर लेखन कर सकते हैं। आपने जो कुछ लिखा है, […]
October 26, 2022 खरगोन में डीजल टैंकर में धमाका, जिंदा जली युवती
8 बच्चों सहित 20 घायल, गंभीर घायल इंदौर रेफर।
खरगोन : बुधवार तड़के पेट्रोल-डीजल से […]
May 24, 2021 जबलपुर हाइकोर्ट ने आम जनता को दी राहत, कलेक्टर इंदौर को फल – सब्जी व किराना दुकानें खोलने के लिए किया आदेशित
इंदौर : जबलपुर हाइकोर्ट ने इंदौर की आम जनता और फल, सब्जी व किराना व्यापारियों को बड़ी […]
April 17, 2021 निर्धारित दरों के अनुसार ही शुल्क वसूलें निजी अस्पताल, कलेक्टर ने दी हिदायत
इंदौर : शहर के नागरिकों, मीडिया एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए फीडबैक और सुझावों के […]
October 29, 2020 मतदान दलों को 2 नवम्बर को किया जाएगा मतदान सामग्री का वितरण
इंदौर : जिले में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में आगामी तीन नवम्बर को होने वाले मतदान के […]
March 26, 2020 30 से अधिक सामाजिक संस्थाएं जरूरतमंदों को करेंगी आवश्यक वस्तुओं का वितरण इंदौर: शहर में कर्फ्यू के चलते वृद्ध,अनाथ, बेसहारा, विकलांग एवं बीमार व्यक्तियों को हो […]