इंदौर : टोटल लॉकडाउन जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए किया गया है। ये सही है कि इससे उन्हें थोड़ी परेशानी हो रही है पर कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी था। कलेक्टर मनीष सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए ये बात कही।
कोरोना से डरने की जरूरत नहीं।
मनीष सिंह ने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है। ज्यादातर मरीज ठीक हो जाते हैं। हम लगातार डॉक्टर्स और विशेषज्ञों के संपर्क में हैं।सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही हालात पर नियंत्रण कर लिया जाएगा
नगर निगम के जरिये बंटवाएँगे भोजन के पैकेट।
कलेक्टर मनीष सिंह ने दावा किया कि सोमवार को भोजन के 5 हजार पैकेट बनवाकर बँटवाए गए हैं। मंगलवार से दिहाड़ी मजदूरों और जरूरतमंदों को सुबह- शाम भोजन के पैकेट बांटे जाएंगे। नगर निगम को भोजन बनवाकर बांटने की जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर के मुताबिक ज्यादातर लोगों ने राशन का स्टॉक कर रखा है इसलिए ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। जो जरूरतमंद हैं उन तक राशन भी पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।