साउथ तोड़ा निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज ने तोड़ा दम, मृतक संख्या 23 पर पहुंची

  
Last Updated:  April 9, 2020 " 01:30 pm"

इंदौर : कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव दो और मरीजों की मौत हो गई। पहले रूपराम नगर निवासी 62 वर्षीय डॉक्टर की मौत की खबर आई, बाद में साउथ तोड़ा निवासी 44 वर्षीय एक अन्य मरीज ने भी दम तोड़ दिया। दोनों मरीज अरविंदो अस्पताल में भर्ती थे। दोनों मरीजों की मौत की पुष्टि प्रशासन ने कर दी है। इन्हें मिलाकर इंदौर में कोरोना से मृत मरीजों की तादाद 23 हो गई है।
आपको बता दें कि शहर में कोरोना से पीड़ित 213 मरीजों की अभी तक पहचान हो गई है। इनमें से 11 ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 3 अन्य मरीज भी ठीक हो चुके हैं, उन्हें भी आज- कल में छुट्टी दे दी जाएगी।

70 से ज्यादा इलाके कंटेन्मेंट एरिया घोषित।

जिन घरों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं उनको एपिक सेंटर और सम्बन्धित क्षेत्रों को कंटेन्मेंट एरिया घोषित कर दिया गया है।शहर में ऐसी 73 कॉलोनियां और बस्तियां हैं जिन्हें कंटेन्मेंट एरिया बनाया गया है। एएसपी बंगलो महू को भी कंटेन्मेंट एरिया की सूची में रखा गया है। वहां के एसएसपी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी कंटेन्मेंट एरिया सील करते हुए वहां से लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। इन इलाकों में भी जरूरत का सामान नगर निगम के माध्यम से घर- घर मुहैया कराया जा रहा है।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *