शिवराज मन्त्रिमण्डल का अगले सप्ताह हो सकता है विस्तार..28 नाम लगभग तय..?

  
Last Updated:  May 27, 2020 " 04:35 am"

भोपाल : शिवराज मंत्रिमंडल के अगले सप्ताह होने वाले विस्तार की तैयारी अंतिम दौर में है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक केबिनेट में मुख्यमंत्री सहित 34 मंत्री होंगे। सभी को साधने की कवायद के साथ आगामी उपचुनाव के मद्देनज़र संगठन और सरकार की लंबी चर्चा के बाद लगभग 33 नाम तय किये गए हैं जिनमे से 28 लोगो को शपथ ग्रहण करने बुलाया जाएगा। रस्साकसी के दौर में कई दिग्गज पिछड़ गए हैं।बताया जाता है कि भूपेंद्र सिंह, राजेन्द्र शुक्ला जैसे सीएम के चहेते अब सरकार की जगह संगठन में काम करेगे, वहीं विश्वास सारंग, रामपाल सिंह में से किसी एक को ही केबिनेट में जगह मिलेगी। सीधी से चुनाव जीत कर आये शरदेंदु तिवारी शिवराज की पसंद हैं लेकिन केदार शुक्ला और कुंवर सिंह टेकाम की वरिष्ठता उनके राह में रोड़ा बन रही है। रीवा से गिरीश गौतम को स्थान देकर राजेन्द्र शुक्ल को संगठन में काम दिया जा सकता है।ओमप्रकाश सखलेचा और चेतन कश्यप में से किसको मंत्री पद मिलेगा, इसका निर्णय हाई कमान करेगा।

कोई नया चेहरा हो सकता है विधानसभा अध्यक्ष।

ये भी पता चला है कि सीताशरण शर्मा को विश्राम देकर विधानसभा अध्यक्ष के पद पर अन्य वरिष्ठ चेहरे को मौका दिया जाएगा।

ये बन सकते हैं मंत्री।

1.गोपाल भार्गव,
2.जगदीश देवड़ा,
3.राज्यवर्धन सिंह,
4.महेंद्र सिंह सिसोदिया
5.प्रद्युम्न सिंह तोमर,
6.अरविंद भदौरिया,
7.बृजेन्द्र प्रताप सिंह
8.उषा ठाकुर,
9.गिरीश गौतम,
10.शरदेंदु तिवारी/ केदार शुक्ला
11.बिसाहुलाल सिंह,
12.ओम सखलेचा/ चेतन कश्यप
13.प्रेमशंकर वर्मा/ जालम सिंह पटेल
14.प्रेम सिंह पटेल,
15.रमेश मेंदोला
16. रामखेलवन पटेल
17.यशोधरा राजे सिंधिया
18. एंदल सिंह कंसाना
19. हरदीप डंग
20.इमरती देवी
21.प्रभुराम चौधरी
22. हरिशंकर खटीक/ प्रदीप लारिया
23. अनिल जैन निमाड़ी
24. मोहन यादव
25. विश्वास सारंग/ रामपाल सिंह
26. रणवीर जाटव
27. दिनेश राय मुनमुन
28. करण सिंह वर्मा
विधान सभा अध्यक्ष – नागेन्द्र सिंह नागौद
उपाध्यक्ष – प्रदीप लारिया/पंचूलाल प्रजापत।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *