इंदौर : हम दुनिया की 5 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।पिछले दिनों आई आर्थिक मंदी और कोरोना संकट ने देश की अर्थव्यवस्था पर विपरीत असर जरूर डाला है पर हम जल्द ही इससे उबर जाएंगे। मेक इन इंडिया के बाद लोकल से वोकल और आत्मनिर्भरता का जो मन्त्र पीएम मोदी ने दिया है, उसका सकारात्मक असर आनेवाले समय में देखने को मिलेगा। ये बात बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कही। वे बुधवार को बीजेपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि चीन से बाहर निकलने वाली कम्पनियां भारत में निवेश को लेकर उत्सुक हैं।
राहुल गांधी पर किया कटाक्ष।
वैश्विक संस्था मूडीज द्वारा भारत की रेटिंग घटाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि उसने देश की अर्थव्यवस्था को कबाड़ तक पहुंचा दिया है। इस बारे में जब कैलाशजी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का तो राजनीतिक भविष्य ही कबाड़ हो गया है। भारत की अर्थव्यवस्था जल्दी ही मंदी से उबरकर रफ्तार पकड़ लेगी।
पीएम मोदी ने जगाया आत्मविश्वास।
श्री विजयवर्गीय ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के लोगों में हर मुसीबत से लड़ने का आत्मविश्वास जगाया है। भारत में विश्वगुरु बनने की क्षमता है और पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत इसी ओर अग्रसर है।
Related Posts
February 28, 2017 वेतन संबंधी मांगों को लेकर आज बैंक हड़ताल, इन बैंकों में होगा काम नयी दिल्ली। नोटबंदी के दौरान अतिरिक्त काम करने के लिये बैंक कर्मचारियों को मुआवजा दिये […]
March 1, 2025 एमडी ड्रग्स की तस्करी में लिप्त दो आरोपी पकड़ाए
दो करोड़ रुपए मूल्य की एमडी ड्रग्स और मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : थाना तेजाजी नगर […]
March 15, 2017 वायुसेना का चेतक हेलिकाॅप्टर इलाहाबाद में दुर्घटनाग्रस्त
नयी दिल्ली.15 मार्च
भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक चेतक हेलिकॉप्टर आज उत्तर प्रदेश […]
April 14, 2020 कोरोना संक्रमण के इलाज के हैं पर्याप्त इंतजाम- कलेक्टर इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने दावा किया है कि इंदौर में कोरोना से उपचार के लिए पर्याप्त […]
July 24, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी धराए, 5 लाख की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार" के तहत मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले दो तस्करों […]
November 20, 2019 कार- स्कूल बस में भिड़ंत, बच्चे रहे सुरक्षित महू : किशनगंज से गुजरनेवाले एबी रोड पर स्कूल बस और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। ये हादसा […]
August 3, 2024 दुष्कर्म पीड़िता के साथ अभद्र बर्ताव करने वाले न्यायाधीश के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलाएं
संस्था दामिनी के बैनर तले प्रदर्शन कर राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के मुख्य […]