भोपाल : बदनावर की सियासत में कैलाश विजयवर्गीय के दखल से नाराज भंवर सिंह शेखावत की मुश्किलें, विजयवर्गीय को निशाने पर लेने से बढ़ गई हैं। बीजेपी का प्रदेश संगठन कैलाश विजयवर्गीय के समर्थन में आगे आया है।
संगठन ने सौंपी है विजयवर्गीय को जिम्मेदारी।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि
कैलाश जी को संगठन ने उपचुनाव तैयारी की जिम्मेदारी दी है। मालवा की सभी 5 सीटों पर कैलाश विजयवर्गीय को फोकस करने को कहा गया है।
अग्रवाल को संगठन की सहमति से पार्टी में शामिल किया गया।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के मुताबिक बदनावर में बागी नेता राजेश अग्रवाल को संगठन की सहमति के बाद भाजपा में शामिल किया गया है।
शेखावत को किया तलब।
ये भी पता चला है कि बीजेपी प्रदेश संगठन भंवरसिंह शेखावत के बागी तेवरों से नाराज हैं। उसने इस सिलसिले में शेखावत को तलब कर सफाई भी मांगी है।
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रदेश संगठन की नाराजगी को देखते हुए भंवरसिंह शेखावत अपने तेवर नरम करते हैं या फिर बागी तेवर बरकरार रखते हुए पार्टी से इतर रुख अपनाते हैं।
Related Posts
April 3, 2022 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को दिया भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का निमंत्रण
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार रात इंदौर विमानतल पर […]
August 25, 2023 5 योजनाओं के डिनोटिफिकेशन संबंधी प्रस्तावों पर समीक्षा बैठक में की गई चर्चा
65 कालोनियां हो सकेंगी वैध।
अन्य कई विकास कार्यों की भी की गई समीक्षा।
प्रमुख […]
June 18, 2023 सर्वधर्म संघ ने हज यात्रा पर जा रहे हाजियों का किया स्वागत
इंदौर : हाजियों का इंदौर से हज यात्रा पर जाने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सर्वधर्म […]
April 14, 2021 माधव सृष्टि परिसर में शासन द्वारा निर्धारित दरों पर की जा रही कोविड की जांच
इंदौर : कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते शहर की लैब्स में लग रही लम्बी लाइनों और […]
May 29, 2021 लॉकडाउन में भी फल- सब्जी के ठेले लगे देख भड़के कलेक्टर, अब नहीं माने तो होगी गिरफ्तारी
इंदौर : शहर में कतिपय इलाकों के व्यापारी नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाने में सबसे आगे […]
November 1, 2022 मप्र के दो क्रिकेट खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल
इंदौर : मध्य प्रदेश के दो क्रिकेटरों का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ है। इंदौर […]
April 15, 2020 “इंदौर तुम बेफिक्र रहो, सड़कों पर तैनात तुम्हारा रखवाला है” सूबेदार उज़्मा खान ने जोशीली कविता सुनाकर बढाया पुलिसकर्मियों का मनोबल ।
इन्दौर : […]