कांग्रेस की हिंसा के विरोध में भाजयुमो ने गांधी प्रतिमा को गंगाजल से धोया

  
Last Updated:  Friday, October 2, 2020  "08:08 am"

इंदौर : गांधी जयंती पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए पहुंचे मोदी का मुखौटा लगाए व्यक्ति के साथ कांग्रेसियो ने झूमाझटकी कर मारपीट की थी।
इसके विरोध में भाजयुमो ने गंगा जल से गांधी प्रतिमा को धोया और कांग्रेसियों को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। भाजयुमो के प्रदेश सह संयोजक विनोद खंडेलवाल के अनुसार अहिंसा के पुजारी गांधीजी के प्रतिमा स्थल पर हिंसा कर कांग्रेसियों ने उसे अपवित्र कर दिया था, इसीलिए उसे गंगाजल से धोया गया।
इस मौके पर आवेश राठौर,भावेश दवे, सौरभ जैन,विकास शर्मा, सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *