बीजेपी के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

  
Last Updated:  Tuesday, December 29, 2020  "07:35 pm"

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे की 17 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए, शांतिपथ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि ठाकरेजी जो बोलते थे वह करते थे। उन्होंने जनसंघ की स्थापना से संगठन का काम किया। 1942 में जन संघ के प्रचारक बने, वास्तव में ऐसे नेता चरण स्पर्श करने के पात्र हैं। ठाकरेजी का आचरण ऐसा था कि विपक्ष के नेता भी उनका पूरा सम्मान करते थे। उनकी कार्यशैली ही ऐसी थी जिसके कारण संगठन का कार्य करने वाले कार्यकर्ता उनसे जुड़ते गये। उन्होंने गांव-गांव, घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ा। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का जो इतना बड़ा संगठन है, यह ठाकरेजी की कार्यशैली का ही नतीजा है।
नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा की ऐसी पूंजी थी जिनको हम सब हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने हम जैसे लाखों कार्यकर्ताओं को गढ़ने का काम किया।
कार्यक्रम में संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, विधायक आकाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा, निलेश ठाकरे,र्सोयत ठाकरे, घनश्याम शेर, कमल बाघेला, अभिषेक बबलू शर्मा, जयदीप जैन, हरप्रीतसिंह बक्षी, शैलजा मिश्रा, मुकेश मंगल, मनस्वी पाटीदार, पद्मा भोजे, प्रकाश राठोर, मंजूर अहमद, ज्योति तोमर, अश्विन शुक्ला, कंचन गिदवानी, दीपक जैन टीनू, रेणुका प्रताप, अमरदीपसिंह मौर्य, दिनेश शुक्ला, कपिल शर्मा, युवराज दुबे, अनिल तिवारी, महेश चौधरी, राजू जोशी, हरिशंकर पटेल, राजेंद्र कैलोनिया, दीपेश पचौरी सहित सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्व ठाकरे को श्रद्धा सुमन अर्पित कर, उन्हें याद किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कुशाभाऊ ठाकरे अमर रहे के नारे भी लगाये।
कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष हरप्रीतसिंह बक्षी ने किया एवं अंत में आभार कार्यालय मंत्री मुकेश मंगल ने माना।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *