इंदौर : बुल्ली बाई की ही तरह सुल्ली डील्स एप चर्चा में आने के बाद मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने एक युवक को इंदौर से गिरफ्तार किया है। उसे दिल्ली ले जाया गया है। पुलिस ने उसका लैपटॉप व मोबाइल भी बरामद किया है। इंदौर की न्यूयार्क सिटी टाउनशिप में रहने वाला ओंकारेश्वर ठाकुर नामक यह युवक और उसका परिवार मूल रूप से बिहार के दरभंगा का निवासी है। ओंकारेश्वर ने इंदौर के एक कॉलेज से बीसीए किया है।
ओंकारेश्वर है एप का मास्टरमाइंड..!
दिल्ली पुलिस का दावा है कि ओंकारेश्वर ही सुल्ली डील एप का मास्टरमाइंड है। उसी ने गिटहब पर सुल्ली डील्स नाम से कोड एप बनाया था। इस एप पर उसने एक समुदाय से जुड़ी महिलाओं के चित्र डालकर उनके चरित्र हनन का प्रयास किया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी ओंकारेश्वर, ट्विटर पर एक ट्रेड ग्रुप का सदस्य था।ग्रुप के सदस्यों ने सुल्ली डील्स एप की लिंक अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। बताया जाता है कि मामला उजागर होने के बाद आरोपी ओंकारेश्वर ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स डिलीट कर दिए थे। दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर मामले से जुड़ी पूरी जानकारी ले रही है।
पिता ने बताया निर्दोष।
इधर आरोपी ओंकारेश्वर के पिता अखिलेश ठाकुर ने बेटे को निर्दोष बताया है। उनका दावा है कि उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। जल्दी ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
Related Posts
December 21, 2021 परदेशीपुरा पुलिस ने शातिर बदमाश को बन्दी बनाया,चोरी के कई मोबाइल बरामद
इंदौर : थाना परदेशीपुरा पुलिस ने शातिर चोर व मोबाइल स्नैचर को गिरफ्तार किया है।आरोपी के […]
January 12, 2017 अखिलेश की नई पार्टी होगी अखिल भारतीय समाजवादी पार्टी और मोटरसाइकिल होगा चुनाव चिन्ह ! सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव ने अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है. खबर है कि […]
August 12, 2021 फ़िल्म निर्माता आरती राज को बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार
इंदौर : शहर में पली-बढ़ी और अपनी शिक्षा पूरी करने वाली फिल्म निर्माता आरती राज को हाल ही […]
July 30, 2022 प्रेमावतारी संत थे श्री नाना महाराज तराणेकर
स्नेहा शिनखेडे : इंदौर, परमपूजनीय श्री नाना महाराज तराणेकर की कर्मभूमि होने के कारण देश […]
August 2, 2022 महाकाल मंदिर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन – पूजन हेतु उमड़े श्रद्धालु
वर्ष में एक बार नागपंचमी पर्व की मध्यरात्रि 12 बजे पट खुले।
उज्जै्न : श्री […]
December 21, 2019 नागरिकता पाने वाले शरणार्थियों से मिलेंगे नड्डा इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा अध्यक्ष बनने के […]
June 20, 2022 मैं भी जन्म से सरस्वती पुत्र, ब्राह्मणों को अपमानित करने से बाज आए बीजेपी – शुक्ला
क्षेत्र क्रमांक 5 में जनसंपर्क के दौरान हुआ विधायक से आमना सामना।
इंदौर : कांग्रेस […]