सोने – चांदी के आभूषण और गृहस्थी का सामान किया भेंट।
मुंबई : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्मों की शुरुआत गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह से हुई। वंचित परिवारों से जुड़े 50 से अधिक जोड़े मुंबई से 100 किलोमीटर दूर पालघर से आए थे। सामूहिक विवाह का आयोजन रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में किया गया। इस सामूहिक विवाह में वर व वधू पक्ष के करीब 800 लोग शामिल हुए। इस मौके पर अंबानी परिवार ने ऐसे कई सामूहिक विवाह करवाने का संकल्प लिया।
सामूहिक विवाह में नीता अंबानी व मुकेश अंबानी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शामिल हुए। नव विवाहितों को अंबानी परिवार ने शुभकामनाएं दी। प्रत्येक जोड़े को मंगलसूत्र, शादी की अंगूठी और नाक की लोंग सहित सोने-चांदी के कई आभूषण अंबानी परिवार की ओर से भेंट किए गए। इसके अलावा, प्रत्येक दुल्हन को ‘स्त्रीधन’ के रूप में 1 लाख 1 हजार रुपये का चेक भी दिया गया। प्रत्येक जोड़े को एक वर्ष के लिए पर्याप्त किराना और घरेलू सामान भी उपहार में दिया गया।इसमें बर्तन, गैस स्टोव, मिक्सर, गद्दे, तकिए आदि शामिल थे। सामूहिक विवाह में उपस्थित लोगों के लिए भव्य भोज का आयोजन भी किया गया। शाम को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में वारली जनजाति द्वारा पारंपरिक तरपा नृत्य प्रस्तुत किया गया।
Related Posts
July 8, 2022 लोगों के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : करोड़ों रुपए की धोखाधडी कर पांच प्रकरणों में फरार, 40 हजार रुपए के उदघोषित […]
April 25, 2018 नाबालिक से रेप के आरोप में आशाराम को हुई, उम्र कैद यौन शोषण केस में कोर्ट ने आज आसाराम को उम्रकैद की सजा सुनाई। मामले में बाकी दो दोषियों […]
August 20, 2020 इंदौर में स्वच्छता बनीं सभ्यता, आनेवाले वर्षों में भी बनेगा नम्बर वन- शिवराज इंदौर : केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने […]
March 22, 2022 आल इंग्लैंड चैंपियन बनने से एक कदम दूर रह गए लक्ष्य सेन
भारत की बैडमिंटन में नई सनसनी 20 वर्षीय लक्ष्य सेन के प्रतिष्ठित आल इंग्लैंड चैंपियन […]
June 23, 2023 ह्रदय रोग से बचाव संबंधी योगासनों का कराया गया अभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यशाला में डॉ. निशा जोशी ने करवाया […]
December 5, 2022 टंट्या मामा की आदमकद प्रतिमा का राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया अनावरण
भंवरकुंआ चौराहा अब टंट्या भील चौराहा के नाम से जाना जाएगा।
इंदौर : क्रांतिसूर्य […]
January 28, 2020 बीजेपी कार्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया गणतन्त्र दिवस इंदौर : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सुबह भाजपा कार्यालय, पंडित दीनदयाल […]