फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, कोई जनहानि नहीं।
मोदी की अगुवाई में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने और शिवराज सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने पर की जा रही थी आतिशपाजी।
इंदौर : प्रधानमंत्री के बतौर नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार शपथ लेने और बीजेपी की अगुवाई में एनडीए की पुनः सरकार बनने खुशी में की जा रही आतिशबाजी इंदौर के बीजेपी कार्यालय में अग्निकांड का सबब बन गई।ये तो गनीमत रही की आग पर जल्द काबू पा लिया गया और जान माल की हानि नहीं हुई।
मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने और शिवराज सिंह को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर इंदौर के बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ता आतिशबाजी कर जश्न मना रहे थे। विधायक मनोज पटेल भी उनके साथ थे। इस बीच आतिशबाजी से उड़ी चिंगारी से कार्यालय की छत पर रखे झंडे, बैनर, पोस्टर और प्रचार सामग्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया। इस घटना से कार्यालय में हड़कंप मच गया।तुरंत पुलिस फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। थोड़ी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन छत पर रखी प्रचार सामग्री जलकर खाक हो गई । गनीमत रही की आग छत पर लगी थी, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया।
Related Posts
October 15, 2021 अक्टूबर अंत तक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शुरू होंगी डायलिसिस व कार्डियोलॉजी सेवाएं- संभागायुक्त
इंदौर : संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा ने शुक्रवार को सुपर स्पेशलिटी , एमवायएच, चाचा […]
May 5, 2024 प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत : लालवानी
प्रधानमंत्री मोदी देश ही नहीं, दुनिया का नेतृत्व कर रहे - मनोज पटेल।
देपालपुर […]
January 19, 2021 कोरोना टीकाकरण के बाद अब तक 447 लोगों में पाए गए साइड इफेक्ट, 3 को करना पड़ा भर्ती
नई दिल्ली : देश में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। इस बीच कई लोगों में वैक्सीन […]
August 1, 2025 मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में साध्वी प्रज्ञा सहित सभी आरोपी बरी
एनआईए की विशेष अदालत ने ठोस सबूतों के अभाव में सातों आरोपियों को किया दोषमुक्त।
17 […]
March 15, 2023 शीर्ष पर रहकर भी जमीन से जुड़े पत्रकार थे दिलीप सिंह ठाकुर
🔹अन्ना दुराई 🔹
जब दिलीप ठाकुर पत्रकार नहीं थे। वे कॉलेज के दिनों में भैया के सहपाठी […]
March 20, 2019 भगौड़ा कारोबारी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार लंदन: पंजाब नेशनल बैंक को 13 हजार करोड़ से अधिक का चूना लगाकर भागे ज्वेलर कारोबारी नीरव […]
November 15, 2020 धर्मगुरुओं की राजनीति में भूमिका सीमित होनी चाहिए- विजयवर्गीय
इंदौर : कम्प्यूटर बाबा की दिवाली अब जेल की सलाखों के पीछे ही मनेगी। एरोड्रम और अन्य […]