सरबजोत सिंह, रोहन बोपन्ना, शरत कमल, मनिका बत्रा और अर्जुन बाबूता जैसे शीर्ष भारतीय एथलीट इंडिया हाउस पहुंचे।
पेरिस : ओलम्पिक में भाग लेने पेरिस पहुंचे भारतीय खिलाड़ी यहां डे ला विलेट पार्क में बने इंडिया हाउस पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। कांस्य पदक विजेता सरबजोत सिंह, रोहन बोपन्ना, शरत कमल, मनिका बत्रा और अर्जुन बाबूता जैसे शीर्ष भारतीय एथलीटों को इंडिया हाउस में सम्मानित किया गया।
खिलाड़ियों से गर्मजोशी से मिलते हुए आईओसी सदस्या और रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर व चेयरपर्सन नीता एम अंबानी ने कहा, “ओलंपिक में पहली बार बने इंडिया हाउस में आपका स्वागत है! भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले कई खिलाड़ी आज यहां मौजूद हैं। आप में से हर एक ने हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। दूसरा पदक जीतकर हमें गौरवान्वित करने वाले मनु भाकर और सरबजोत सिंह को विशेष धन्यवाद। सरबजोत सिंह हमारे साथ हैं और हमें उनका खड़े होकर अभिवादन करना चाहिए।”
ढोल की थाप के साथ खिलाड़ियों का स्वागत पारंपरिक भारतीय टीका लगा कर किया गया। नीता अंबानी ने सभी खिलाड़ियों के प्रयासों और दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए आभार जताया। ओलंपिक आंदोलन का समर्थन करने के लिए इंडिया हाउस में डिजिटल ज्योति भी जलाई गई है।
Related Posts
January 30, 2020 31जनवरी से दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे बैंक अधिकारी- कर्मचारी इंदौर : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंकों के अधिकारी- लर्मचारी 31 जनवरी […]
October 9, 2023 दिगंबर जैन समाज ने मनाया सामूहिक क्षमावाणी पर्व
सभी समाज क्षमावाणी पर्व से प्रेरणा लें : विजयवर्गीय
इन्दौर : भाजपा के राष्ट्रीय […]
April 21, 2024 जैन समाज ने उत्साह के साथ मनाया भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव
दिगंबर व श्वेतांबर जैन समाज ने निकाली शोभायात्राएं ।
भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा व […]
December 4, 2023 सानंद के मंच पर कॉमेडी किंग भाऊ कदम, ओंकार भोजने अभिनीत नाटक का होगा मंचन
09 व 10 दिसंबर को यूसीसी ऑडिटोरियम में होगा नाटक का मंचन।
इन्दौर : सानंद न्यास के […]
November 2, 2018 मामा के मुखौटे में खोट, बच्चों के भविष्य को पहुंचाई चोट इंदौर: मप्र में 15 साल के भाजपा राज में बच्चों का भविष्य चौपट हो गया है। मामा शिवराज के […]
January 28, 2025 नर्मदा साहित्य मंथन ‘अहिल्या पर्व’ का आयोजन 31 जनवरी से
विभिन्न सत्रों के माध्यम से पर्यावरणीय जागरूकता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण […]
November 24, 2022 यार्ड में खड़ी ट्रेन में लगी भीषण आग, तीन डिब्बे जलकर खाक
बैतूल : बुधवार को बैतूल से छिंदवाड़ा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। इसमें 3 […]