भोपाल : कॉंग्रेस में इन दिनों भगदड़ जैसे हालात बने हुए हैं।एक के बाद एक दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में कॉंग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के करीबी मित्र सुमेर सिंह गाढ़ा और उनके पुत्र धनंजय सिंह ने कॉंग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया। सुमेर सिंह ने गुना सर्किट हाउस में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व से बेहद प्रभावित हैं। वे उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश की सेवा करना चाहते हैं।ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपस्थिति में सुमेर सिंह के कई अन्य समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशांक शेखर भी बीजेपी में गए।
कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता शशांक शेखर सिंह ने भी कांग्रेस को तिलांजलि देकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला एवं वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी का दामन थामा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, विधायक संजय पाठक, जबलपुर महापौर जगतबहादुर अन्नू भी उपस्थित रहे।
Related Posts
February 4, 2024 बढ़ता पर्यावरण प्रदूषण भी कैंसर के बढ़ते मामलों की प्रमुख वजह : डॉ. ओपी जोशी
नर्सिंग स्टाफ के बीच मनाया गया विश्व कैंसर दिवस।
इंदौर : पर्यावरण प्रदूषण अब एक […]
June 3, 2020 कोरोना के मोर्चे से लगातार चौथे दिन आई सुकूनभरी खबर, केवल 27 नए संक्रमित मरीज मिले इंदौर : कोरोना वायरस को हर हाल में जिले से भगाने की अभिलाषा हर इंदौर वासी के मन में है। […]
January 20, 2021 24 जनवरी को होगा आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज का युवक- युवती परिचय सम्मेलन
इंदौर : आद्य गौड़ ब्राह्मण सेवा न्यास द्वारा 24 जनवरी को रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित […]
June 9, 2021 इंदौर के 23 निजी अस्पतालों को दिए गए ब्लैक फंगस के इंजेक्शन
इंदौर : इंदौर जिले में म्युकर मायकोसिस याने ब्लैक फंगस के उपचार में उपयोग आने वाले […]
November 6, 2023 कमलनाथ की कोई विश्वसनीयता नहीं रह गई है
अपने बेटे को स्थापित करना ही कमलनाथ का है एजेंडा।
इंदौर में पत्रकारों से चर्चा में […]
June 24, 2021 4 दिन पहले हुए विवाद में दोस्त की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने 4 दिन पुरानी रंजिश में अपने दोस्त की चाकू […]
December 28, 2021 लोकनृत्य के साथ मनोरंजन और खानपान की बानगी पेश कर रहा है मालवा उत्सव
इंदौर : लोक संस्कृति मंच द्वारा संस्कृति मंत्रालय, नगर निगम और अन्य संस्थाओं के सहयोग […]