जमजमपुरा से दरगाह चौराहा तक हटाए गए अतिक्रमण।
रिमूव्हल विभाग द्वारा 28 गुमटी, 100 शेड व 150 ओटले हटाए।
इंदौर : खजराना क्षेत्र में जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत जमजमपुरा चौराहा से दरगाह चौराहे तक रोड चौडीकरण में बाधक और सडक किनारे व फुटपाथ पर अवैध निर्माण कर यातयात को प्रभावित करने वालों के खिलाफ निगम के रिमूव्हल विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। 4 जेसीबी के माध्यम से की गई इस कार्रवाई के दौरान 28 पक्की गुमटियां, 100 से अधिक अवैध शेड और 150 से अधिक अवैध ओटले हटाए गए।इस दौरान उपायुक्त लता अग्रवाल, भवन अधिकारी गजल खन्ना, भवन निरीक्षक अंकेश बिरथरिया, रिमूवल विभाग के बबलू कल्याणे व बडी संख्या में स्टॉफ कर्मचारी मौजूद रहे।
बता दें कि रिंग रोड खजराना चौराहा तथा दरगाह चौराहे से गणेश खजराना मंदिर की ओर आने वाले मार्ग पर सडक किनारे अवैध निर्माण होने से लगातार यातायात प्रभावित रहता था। इसको दृष्टिगत रखते हुए निगम रिमूव्हल विभाग द्वारा मंगलवार को रोड चौडीकरण में बाधक तथा फुटपाथ पर अवैध निर्माण कर यातायात को प्रभावित करने वालो के अतिक्रमण हटाए गए।
Related Posts
August 7, 2022 शांति, सद्भाव, एकता और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्योहार
सोशल मीडिया पर शांति भंग करने वाले मैसेज पोस्ट करने वालों के विरुद्ध होगी […]
November 23, 2021 गिरिजादेवी स्मृति ठुमरी अनुष्ठान 2 व 3 दिसम्बर को
इंदौर : पंचम निषाद संगीत संस्थान इंदौर और दक्षिण मध्य- क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, […]
October 5, 2019 मांडू की ऐतिहासिक विरासत को देख अभिभूत हुए विदेशी स्टूडेंट्स इंदौर : लोग घूमने के लिए पेरिस, स्विट्जरलैंड सहित दुनिया के विभिन्न देशों की यात्राएं […]
March 28, 2021 दो साल विलंब के बाद शुरू हुआ जिला अस्पताल के नए भवन का निर्माण, 18 करोड़ की आएगी लागत
इंदौर : लगभग दो वर्ष के अंतराल के बाद धार रोड़ स्थित जिला चिकित्सालय परिसर में नए […]
February 18, 2023 मेले के जरिए जनजातीय जीवन शैली और खानपान से रूबरू हो रहे इंदौर वासी
इंदौर : मेले, सभ्यता और संस्कृतियों के मेल मिलाप के प्रतीक तो होते ही हैं, साथ ही साथ […]
August 8, 2022 मुन्नालाल यादव निर्विरोध सभापति चुने गए
अपील समिति का भी निर्विरोध निर्वाचन
शहर के विकास में सबको साथ लेकर चलेंगे - […]
November 21, 2023 एमवायएच की ओपीडी का संभागायुक्त ने किया निरीक्षण
इंदौर : संभागायुक्त मालसिंह सोमवार सुबह एम वाय हॉस्पिटल पहुँचे। उन्होंने हॉस्पिटल में […]