इंदौर : भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश आम बजट देश के सभी वर्गो के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। रणदिवे ने बताया कि यह आम बजट “डिजिटल इंडिया से लेकर आत्मनिर्भर भारत“ बनाने के लक्ष्य को निर्धारित करने वाला बजट है। बजट में रोजगार और अर्थव्यवस्था की गति पर पूरा जोर दिया गया है। देश के विकास के केन्द्र में गांव, गरीब और किसानों को रखकर, उन्हें समर्पित करने वाला यह बजट है। इस बजट से किसानों और कमजोर वर्ग के लोगों के सपने साकार होंगे।
इंफ्रास्ट्रक्चर का रखा गया ध्यान।
इंफ्रस्टक्चर के विकास पर फोकस करते हुए यह बजट तैयार किया गया है, किसी भी देश के विकास में सबसे बड़ा योगदान इंफ्रस्टक्चर का होता है।
इस बजट में भविष्य की नींव रखी गई है, बजट से देश के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ होगा, देश को लाभ होगा। आगामी कई वर्षों के विकास को ध्यान में रखकर यह बजट तैयार किया गया है। बजट अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का कार्य करेगा। इसमें कार्पोरेट टैक्स घटाने से छोटे व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा।
रणदिवे ने कहा कि देश का यह आम बजट, आम जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, यह बजट देश के चौमुखी विकास के साथ, सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी है, यह बजट सभी के लिए उपयोगी साबित होगा।
Related Posts
February 15, 2023 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चाकू दिखाकर सनसनी फैलाते नजर आ रहे आरोपी को […]
August 13, 2020 त्वचा दान पर निबंध लेखन स्पर्धा, 11 हजार का दिया जाएगा पहला इनाम इंदौर : भारत में लगभग 1,40,000 लोग हर साल जलने के कारण अपनी जिंदगी खो देते हैं। इससे […]
April 19, 2020 कोरोना के कॉम्प्लिकेशन के कारण आया चंद्रवंशी को अटैक – सीएमएचओ..! इंदौर : निरीक्षक देवेंद्र मालवीय बीते 18- 19 दिनों से अरविंदो अस्पताल में भर्ती थे। उनकी […]
September 30, 2021 साहस व सूझबूझ से लोगों की जान बचाने वाले टीआई इंद्रेश त्रिपाठी का सम्मान
इंदौर : ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित बस को, अपनी सक्रियता से रोककर लोगों की जान बचाने […]
April 25, 2021 कोरोना पीडित महिला ने ली हाईकोर्ट की शरण, जीवनरक्षक इंजेक्शन उपलब्ध कराने की लगाई गुहार
इंदौर : शासन ओर प्रशासन के विरुद्ध जीने के अधिकार के तहत मधु कावड़िया ने अपने वकील के […]
May 5, 2021 विधायक शुक्ला अपने क्षेत्र में कराएंगे फॉगिंग, खरीदी नई मशीन
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने अपने निर्वाचन क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए […]
February 1, 2020 मिडिल क्लास को राहत पर रोजगार देने के उपाय नहीं..? इंदौर : शनिवार को संसद में पेश किए गए वर्ष 2020-21 के बजट का आमतौर पर स्वागत किया गया […]