शहीद के परिवार को भेंट की 50 हजार रुपए की राशि।
केंद्र व प्रदेश सरकार से शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए और घर देने का किया आग्रह।
देवास : सोनकच्छ विधानसभा के ग्राम आलरी के सैन्यकर्मी भारत सिंह मालवीय का जालंधर में कर्तव्य निभाते हुए निधन हो गया था। रविवार को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने स्व. मालवीय के घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और अपनी ओर से 50,000 रुपए की राशि शहीद के परिवार को भेंट की। उन्होंने केंद्र सरकार एवं प्रदेश की मोहन यादव सरकार से भी आग्रह किया कि सेना के जवान भारत सिंह की ड्यूटी पर कर्तव्य निभाते हुए मौत हुई है। शहीद हुए सैनिक को एक करोड रुपए की राशि एवं एक भवन जहां उनका परिवार चाहे, देने का नियम है, उसका लाभ इस परिवार को दिया जाए। सज्जन वर्मा ने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत कलेक्टर, एसपी जैसे जिले के जिम्मेदार अधिकारी को सेना के जवान के घर पहुंचना चाहिए था पर आज तक कोई भी नहीं पहुंचा। मेरी यह भी मांग है कि प्रोटोकॉल के तहत कलेक्टर एसपी ने शहीद के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहिए।
Related Posts
August 25, 2024 इंदौर में जल जमाव और ट्रैफिक जाम को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से किया जवाब – तलब
अधिकारियों को दिये निर्देश, पानी की निकासी का करें उचित प्रबंध।
इंदौर : मुख्यमंत्री […]
July 28, 2022 पुलिस कमिश्नर ने त्योहारों के मद्देनजर तमाम एहतियाती कदम उठाने के दिए निर्देश
इंदौर : पुलिस कमिश्नर इंदौर ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर और अपराध समीक्षा हेतु बुधवार […]
September 23, 2023 सिटी बस व ई- बाइक के जरिए निगम मुख्यालय पहुंचे महापौर
नो कार डे की सफलता का किया दावा।
एमआईसी सदस्यो व पार्षदो के साथ मां अहिल्या की […]
February 22, 2021 माता की चौकी से हुआ भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का समापन
इन्दौर : रविवार रात चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है…। आज तेरा जगराता माता…, […]
December 3, 2023 इंदौर की सभी 09 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा
कांग्रेस को नहीं मिल पाई एक भी सीट।
पूर्व मंत्री जीतू पटवारी राऊ सीट से चुनाव […]
January 14, 2024 गांधी हॉल परिसर में हजारों पतंगों से बनाया गया प्रभु श्रीराम का विशाल चित्र
कला स्तंभ के बैनर तले कला, संस्कृति, साहित्य और संगीत का तीन दिनी महोत्सव […]
October 13, 2020 .लुभा गया बल्ले पर गेंद का हावी होना
♦️ नरेंद्र भाले ♦️
मैच में यदि रन कम बने तो निश्चित ही बल्ला छोटा और गेंद बड़ी हो […]