इंदौर : सांवेर उपचुनाव के बाद से ही कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी का सिलसिला थम नहीं रहा है। दिवाली पर सैम्पल टेस्टिंग कम हो रही थी इसलिए संक्रमित आंकड़े भी कम नजर रहे थे। अब जैसे ही टेस्टिंग बढ़ी, संक्रमित मामलों की संख्या भी बढ़ने लगी है। बुधवार 18 नवम्बर को तो संक्रमित मामले ढाई सौ के पार हो गए। हालांकि टेस्टिंग के अनुपात में देखा जाए तो ग्रोथ रेट में कमीं आई है। बीते 4-5 दिनों से ग्रोथ रेट 9 फीसदी के आसपास बना हुआ था पर बुधवार को ढाई सौ पार होने के बावजूद ग्रोथ रेट 7 फीसदी ही रहा। बुधवार को 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो गई।
255 नए संक्रमित मामले सामने आए।
बुधवार को 1316 सैम्पल जांच हेतु लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर कुल 3792 सैम्पलों की जांच की गई। 3496 निगेटिव पाए गए। 255 में संक्रमण की पुष्टि की गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 36310 मामले संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि 92 फीसदी से अधिक मरीज ठीक भी हुए हैं।
3 और संक्रमित मरीजों की गई जान।
बुधवार को 3 और कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई।इसी के साथ कुल 722 मरीज अब तक कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
32 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
बुधवार को 32 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 33425 मरीज कोरोना पर विजय पाने में कामयाब रहे हैं। 2163 का इलाज चल रहा है।
Related Posts
April 9, 2020 साउथ तोड़ा निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज ने तोड़ा दम, मृतक संख्या 23 पर पहुंची इंदौर : कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। गुरुवार को कोरोना […]
September 23, 2023 हाइकोर्ट व जिला कोर्ट के न्यायाधीशों ने भी किया टू व्हीलर व साइकिल का इस्तेमाल
इंदौर : पर्यावरण सुधार की दिशा में मनाए गए नो कार डे के तहत हाइकोर्ट व जिला कोर्ट के […]
March 21, 2021 पैरा राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा के अगले दौर में पहुंचे याशदी, संजीव, वैष्णवी और प्रगति
इंदौर : अभय प्रशाल में आयोजित पैरा राष्ट्रीय टेबल टेनिस स्पर्धा में लीग मुकाबले खेले जा […]
January 9, 2023 प्रवासी सम्मेलन में आईसीएआई के स्टॉल पर बिजनेस विशेषज्ञ दे रहे सलाह
कम्प्लीट बिजनेस सॉल्यूशन पर बुक लोगों को पसंद आयी।
रोबोट बना आकर्षण का […]
July 12, 2024 अग्निवीर योजना में किए गए कई अहम बदलाव
अब सैनिक सम्मान योजना के नाम से जानी जाएगी यह स्कीम।
सेवा अवधि 04 वर्ष की जगह 08 […]
April 13, 2021 दो पुलिसकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग से बचाई गाय- बछड़े की जान
इंदौर : पीली गैंग और खाकी के अत्याचारी कारनामों के चर्चे तो खूब हो रहे हैं लेकिन इस […]
August 6, 2021 गाड़ी पर फायर कर हत्या का प्रयास करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
इंदौर : गाड़ी पर फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियों में से एक आरोपी को चंद […]